Realme C2 आज एक बार फिर भारत में होगा बिक्री के लिए उपलब्ध

Realme C2 आज एक बार फिर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। जानें फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।

Realme C2 आज एक बार फिर भारत में होगा बिक्री के लिए उपलब्ध

Realme C2 आज एक बार फिर भारत में होगा बिक्री के लिए उपलब्ध

ख़ास बातें
  • Realme C2 की कीमत 5,999 रुपये से शुरू
  • रियलमी सी2 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है
  • Realme C2 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं
विज्ञापन
Realme C2 आज एक बार फिर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रियलमी सी2 की सेल दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart और रियलमी की आधिकारिक साइट पर होगी। Realme C2 के डायमंड ब्लू और डायमंड ब्लैक कलर वेरिएंट को आज सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। Realme C2 खरीदने वाले ग्राहकों के लिए बैंक डिस्काउंट और बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध है। याद करा दें कि रियलमी सी2 को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था और पिछले सप्ताह यह पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था।
 

Realme C2 की भारत में कीमत, सेल ऑफर्स

रियलमी सी2 (रिव्यू) की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 7,999 रुपये है। फोन डायमंड ब्लू और डायमंड ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। हैंडसेट की सेल दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर होगी।

फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा है। एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा (200 रुपये तक)। आईसीआईसीआई बैंक कार्ड पर 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट भी है। वहीं, दूसरी ओर Realme की वेबसाइट पर MobiKwik से भुगतान पर 10 प्रतिशत ( 1,000 रुपये तक) सुपरकैश मिलेगा।
 

Realme C2 स्पेसिफिकेशन और फीचर

डुअल सिम (नैनो) रियलमी सी2 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है। इसमें 6.1 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 2 जीबी और 3 जीबी।

Realme C2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। इसके साथ जुगलबंदी में एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। सेल्फी के लिए हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। सेल्फी कैमरा एआई से लैस है जिससे बेहतर सेल्फी लेने में मदद मिलती है। हैंडसेट एआई फेस अनलॉक से लैस है।

Realme C2 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और डाइमेंशन 154.3x73.7x8.5 मिलीमीटर।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Beautiful design
  • Up-to-date software
  • Very good battery life
  • कमियां
  • Below-average cameras
  • Weak performance
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »