64MP कैमरा और 8GB रैम के साथ जनवरी 2022 में लॉन्च होगा Realme 9i फोन!

Realme 9i स्मार्टफोन की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल कंपनी द्वारा नहीं की गई है। लेकिन फ्रेश लीक के जरिए संकेत मिले हैं कि यह कंपनी की Realme 9 सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा, जो कि जनवरी 2022 में ग्लोबली पेश किया जा सकता है।

64MP कैमरा और 8GB रैम के साथ जनवरी 2022 में लॉन्च होगा Realme 9i फोन!
ख़ास बातें
  • Realme 9i फोन जनवरी में हो सकता है लॉन्च
  • रियलमी 9आई में मिल सकता है 32 मेगापिक्सल का कैमरा
  • रियलमी 9आई फोन Realme 8i का सक्सेसर हो सकता है
विज्ञापन
Realme 9i स्मार्टफोन की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल कंपनी द्वारा नहीं की गई है। लेकिन फ्रेश लीक के जरिए संकेत मिले हैं कि यह कंपनी की Realme 9 सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा, जो कि जनवरी 2022 में ग्लोबली पेश किया जा सकता है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर से लैस होगा, इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी और क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। रियलमी 9आई फोन को लेकर माना जा रहा है कि यह फोन भारत में सितंबर महीने में लॉन्च हुए Realme 8i का सक्सेसर होगा। आगामी Realme सीरीज़ में चार वेरिएंट मिल सकते हैं, जिसमें Realme 9, Realme 9i, Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+/Max शामिल होंगे।

ThePixel.vn की रिपोर्ट के अनुसार, Realme 9i स्मार्टफोन को कंपनी जनवरी 2022 में ग्लोबली लॉन्च कर सकती है। स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन सबसे पहले साल 2022 की पहली तिमाही में वियतनाम में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। रिपोर्ट में रियलमी 9आई स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी लिस्ट है।

रिपोर्ट के अनुसार, रियलमी 9आई फोन में 6.5 इंच फुल-एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा। यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर से लैस होगा। बता दें, Realme 8i स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से लैस था। नए फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिल सकती है।

रियलमी 9आई को लेकर कहा जा रहा है कि यह क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसके साथ 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और दो मेगापिक्सल के 2 सेंसर शामिल हो सकते हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी।

रियलमी 9आई फोन Realme 8i का सक्सेसर हो सकता है जो कि सितंबर में भारत में लॉन्च हुआ था। इस फोन की कीमत 13,999 रुपये थी, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है।

रियलमी 9आई फोन के स्पेसिफिकेशन रियलमी 8आई के अपग्रेड वर्ज़न हो सकते हैं। रियलमी 8आई स्मार्टफोन में 6.6-इंच का full-HD+ (1,080x2,412 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक जी96 प्रोसेसर मौजूद है। फोन के साथ 6 जीबी LPDDR4x रैम दी गई है। इसके साथ 5 जीबी वर्चुअल रैम भी मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का Samsung S5KJN1 प्राइमरी कैमरा मौजूद है। साथ ही इसमें 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको फोन में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मौजूद है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 120Hz display
  • Powerful processor
  • Good battery life
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी96
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  6. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  9. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  10. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  11. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  2. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  5. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  6. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  7. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  9. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  10. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »