Realme 8 5G के जैसा होगा Realme 9 स्मार्टफोन! US FCC लिस्टिंग से मिला इंडिकेशन...

खबरों की मानें, तो Realme 9 फोन में 18 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जबकि Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 जनवरी 2022 17:38 IST
ख़ास बातें
  • Realme 9 कथित रूप से US FCC वेबसाइट पर हुआ है लिस्ट
  • लिस्टिंग में फोन के साथ 18W चार्जर भी हुआ है स्पॉट
  • फोन में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
Realme 9 स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Realme 8 5G स्मार्टफोन के समान हो सकता है, जिसका इशारा US Federal Communications Commission (FCC) वेबसाइट के जरिए प्राप्त हुआ है। नया Realme स्मार्टफोन Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ के साथ सीरीज़ का हिस्सा बनेगा, जो कि अब-तक खुद केवल अफवाहों में बना हुआ है। कहा जा रहा है कि रियलमी 9 फोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन दिया जा सकता है और इसमें 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। रियलमी 9 कंपनी का नया किफायती 5जी फोन होगा।

US FCC साइट पर Realme ने जो डॉक्यूमेंट सबमिट किए हैं, उनमें कंपनी ने रेगुलेटर से अनुरोध किया है कि मॉडल नंबर RMX3388 के रियलमी फोन को मॉडल नंबर RMX3241 के फोन के समान माना जाए। बता दें, मॉडल नंबर RMX3388 मॉडल नंबर Realme 9 से जुड़ा हुआ है। जबकि मॉडल नंबर RMX3241 Realme 8 5G से जुड़ा हुआ है।
Advertisement

यूएसएफसीसी साइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मॉडल नंबर और एफसीसी आई नंबर बदलाव को छोड़कर इस मॉडल नंबर का EUT [equipment under testing] भी ऑरिज़न मॉडल के समान होगा।

Realme 8 5G स्मार्टफोन भारत में पिछले साल अप्रैल में लॉन्च हुआ था। यह फोन 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर के साथ आया था।
Advertisement

इससे पहले यह फोन मॉडल नंबर RMX3388 के साथ Bureau of Indian Standards (BIS) प्लेटफॉर्म पर भी देखा गया था, जिससे इसके भारत लॉन्च की जानकारी मिली थी। इसके अलावा, यह फोन European Economic Community (EEC) पर भी स्पॉट किया गया था। दोनों ही लिस्टिंग में माना गया था कि यह फोन रियलमी 9 है।
Advertisement

US FCC साइट पर नया मॉडल FCC ID 2AUYFRMX3388 के साथ लिस्ट है। इसमें पांच लाइव तस्वीरों को शामिल किया गया है, जो कि देखने में रियलमी 8 5जी के समान ही लग रही हैं। फोन में होल-पंच डिस्प्ले कटआउट देखा जा सकता है, तो कि टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित है। फोन के बॉटम में 3.5mm हेडफोन जैक, माइक्रोफोन, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और लाउडस्पीकर ग्रील मौजूद है।

एफसीसी साइट पर मौजूद फोटो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और ग्रेडिएंट बैक पैनल देखा जा सकता है।
Advertisement
 

Realme फोन के साथ एक चार्जर भी देखा जा सकता है, जिसको लेकर प्रतीत होता है कि यह 18W तक का आउटपुट प्रदान करेगा। खबरों की मानें, तो रियलमी 9 फोन में 18 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जबकि रियलमी 9 प्रो और रियलमी 9 प्रो प्लस को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Loud stereo speakers
  • Slim and light design
  • Excellent battery life and fast charging
  • Impressive low-light camera performance
  • Runs Android 12
  • Bad
  • Too many preinstalled apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 920

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 9, Realme 8 5G, Realme, US FCC, FCC
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.