Realme 8 5G फोन 48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Realme 8 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जिसमें सुपरनाइटस्केप मोड है। इससे बहुत कम रोशनी में अच्छी फोटो ली जा सकती हैं।

Realme 8 5G फोन 48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Realme 8 5G में ड्यूल नैनो सिम व 6.5 इंच की फुल एचडी ((1,080×2,400 पिक्सल) डिस्पले है।

ख़ास बातें
  • 5000mAh बैटरी के साथ फोन में है 18W Quick Charge सपोर्ट
  • 48MP कैमरा के साथ फोन में दिया गया है सुपरनाइटस्केप मोड
  • Realme 8 5G में है ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर
विज्ञापन
Realme 8 5G बुधवार को थायलैंड में लॉन्च कर दिया गया है। 21 अप्रैल को लॉन्च हुआ यह मिड रेंज स्मार्टफोन ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ आता है। इसकी 5जी कनेक्टिविटी के अलावा खासियत के तौर पर इसमें 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ फुलएचडी डिस्पले है। फोन में रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है जिसे नाइटस्केप सेंसर नाम दिया गया है। यह स्मार्टफोन को भारत में 22 अप्रैल यानी आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि फोन में स्पेसिफिकेशन समान रहेंगी। इस फोन को Flipkart से खरीदा जा सकता है।

Realme 8 5G price, availability

Realme 8 5G सिंगल रैम और स्टोरेज कन्फिग्रेशन के साथ उपलब्ध है। थायलैंड में इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत THB 9,999 (लगभग 24000 रुपये) है। JD.com और Shopee द्वारा यह फोन सुपरसोनिक ब्लैक और सुपरसोनिक ब्लू के दो वेरिएंट में प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। 3 मई से इस फोन की सेल शुरू हो जाएगी।

Realme Thailand वेबसाइट ने फोन को दो रैम ऑप्शन के साथ लिस्ट किया है। इसमें 4जीबी और 6जीबी रैम के ऑप्शन हैं और 64जीबी व 128जीबी के स्टोरेज ऑप्शन हैं। वहीं इसके 8जीबी+128जीबी वेरिएंट को भी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। Gadgets 360 ने इस बात को साफ करने को लेकर कंपनी से संपर्क किया है। इसकी रिपोर्ट जल्द ही प्रकाशित की जाएगी।

Realme 8 5G specifications

Realme 8 5G ड्यूल नैनो सिम के साथ आता है। इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी ((1,080×2,400 पिक्सल) डिस्पले है। रिफ्रेश रेट 90Hz है और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.5 प्रतिशत है। स्क्रीन में 405ppi pixel density है और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। Realme 8 5G में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 700 SoC चिपसेट है। ARM Mali-G57 GPU और 8जीबी की LPDDR4X रैम है। इसमें 128जीबी की UFS 2.1 स्टोरेज है जिसे डेडीकेटेड मैमरी स्लॉट की मदद से 1टीबी तक बढाया जा सकता है। यह Android 11 पर ऑपरेट करता है और इसके ऊपर Realme UI 2.0 की स्किन दी गई है।

Realme 8 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसको सपोर्ट करता है 2 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर मोनोक्रोम लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस। यह Super Nightscape मोड के साथ आता है जिससे बहुत कम रोशनी में भी फोटोग्राफी की जा सकती है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह भी Super Nightscape mode को सपोर्ट करता है। फ्रंट और रियर दोनों ही साइड के कैमरा में 30fps के रेट से 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »