Realme 6, Realme 6 Pro Early Access Sale: फोन को ऐसे करें आसानी से बुक

Realme 6 या Realme 6 Pro स्मार्टफोन को 3,000 रुपये की राशि जमा कर रिज़र्व करा सकते हैं। इस ऑफर का आखिरी दिन 10 मार्च है।

Realme 6, Realme 6 Pro Early Access Sale: फोन को ऐसे करें आसानी से बुक

Realme 6 Series की भारत में कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Realme 6 की पहली फ्लैश सेल 11 मार्च को होगी
  • Realme 6 Pro की पहली फ्लैश सेल 13 मार्च को होगी
  • दोनों फोन होल-पंच डिस्प्ले के साथ आते हैं
विज्ञापन
Realme 6 और Realme 6 Pro स्मार्टफोन को गुरुवार यानी 5 मार्च को लॉन्च किया गया था। रियलमी 6 सबसे पहले 11 मार्च को बिक्री के लिए पेश किया जाएगा और रियलमी 6 प्रो को पहली बार 13 मार्च को उपलब्ध कराया जाएगा। अब रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर पर यह घोषणा की है कि रियलमी 6 सीरीज़ एक अर्ली एक्सेस सेल आयोजित की जाएगी। ट्वीट के अनुसार, फोन को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 10 मार्च से पहले एक निश्चित राशि जमा कर इस फोन को बुक करा सकते हैं।

जो लोग यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उन्हें Realme 6 या Realme 6 Pro आसानी से सबसे पहले मिल जाए, वे 3,000 रुपये की राशि जमा कर फोन को रिज़र्व करा सकते हैं। इस ऑफर का आखिरी दिन 10 मार्च है। राशि जमा कराने के बाद, उन्हें रियलमी 6 या रियलमी 6 प्रो की पहली सेल में केवल फोन की बची हुई राशि ( यानी 3,000 रुपये घटा कर) का भुगतान करना होगा। यदि आप रियलमी 6 खरीदना चाहते हैं, तो आपको शेष राशि का भुगतान 11 मार्च से 15 मार्च के बीच करना होगा। इसी तरह, यदि आप रियलमी 6 प्रो खरीदना चाहते हैं, तो आपको 13 मार्च और 15 मार्च के बीच पूरा भुगतान करना होगा। 
 

एक बार पूरा भुगतान हो जाने के बाद, भुगतान के तीन दिनों के भीतर फोन डिलीवरी के लिए शिप होने की उम्मीद है। माधव सेठ के ट्वीट में यह भी कहा गया है कि ग्राहकों को रियलमी एक्सेसरीज पर भी कुछ ऑफर मिलेंगे।
 

Realme 6, Realme 6 Pro price in India

रियलमी 6 की भारत में कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है। यह कीमत इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की है। फोन का एक 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। Realme 6 का हाई-एंड 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प भारत में 15,999 रुपये कीमत में लॉन्च हुआ है। इसके अलावा Realme 6 फोन को कोमेट ब्लू और कोमेट व्हाइट रंग के विकल्पों में बेचा जाएगा।

रियलमी 6 प्रो की भारत में कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें ग्राहकों को फोन का बेस वेरिएंट मिलेगा। इस वेरिएंट में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं, इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत क्रमश: 17,999 रुपये और 18,999 रुपये है। Realme 6 Pro को कंपनी ने लाइटनिंग ब्लू और लाइटनिंग ऑरेंज रंग के विकल्पों के साथ पेश किया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Impressive performance
  • Very good battery life
  • Clean UI
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी90टी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Striking design
  • Decent selfie cameras
  • Good all-round performance
  • Solid battery life and quick charging
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Somewhat bulky
  • Cameras could do better in low light
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »