Realme 6 Pro आया नए अवतार में, Flipkart Big Saving Days Sale के दौरान होगी बिक्री

Realme 6 Pro के लाइटनिंग रेड रंग को फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है। ऐप लिस्टिंग से प्रतीत होता है कि फोन के नए वेरिएंट की सेल फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल के दौरान शुरू होगी।

Realme 6 Pro आया नए अवतार में, Flipkart Big Saving Days Sale के दौरान होगी बिक्री
ख़ास बातें
  • रियलमी 6 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं
  • Realme 6 Pro में डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरा सेटअप है
  • रियलमी 6 प्रो चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट है
विज्ञापन
Realme 6 Pro के लाइटनिंग रेड कलर वेरिएंट को चुपचाप फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है। रियलमी 6 प्रो के नए वेरिएंट की सेल Flipkart Big Saving Days Sale के दौरान 6 अगस्त से शुरू होगी। नए कलर वेरिएंट में पिछले हिस्से पर लाइटनिंग के आकार वाला ग्रेडिएंट फिनिश है। नए कलर वेरिएंट के रैम और स्टोरेज पर आधारित तीन वेरिएंट होंगे। बाकी दो रंगों के विकल्प भी तीन वेरिएंट में मिलते हैं। याद रहे कि रियलमी 6 प्रो को मार्च महीने में लाइटनिंग ऑरेंज और लाइटनिंग ब्लू रंग में लॉन्च किया गया था।
 

Realme 6 Pro Lightning Red price in India, sale offers

Realme 6 Pro के लाइटनिंग रेड रंग को फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है। ऐप लिस्टिंग से प्रतीत होता है कि फोन के नए वेरिएंट की सेल फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल के दौरान शुरू होगी। फोन के तीन वेरिएंट हैं- 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है। ग्राहक 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 19,999 रुपये में खरीद पाएंगे। रियलमी 6 प्रो हैंडसेट लाइटनिंग ऑरेंज और लाइटनिंग ब्लू रंग में पहले से उपलब्ध है।


Realme 6 Pro specifications, features

डुअल-सिम Realme 6 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.6 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले है। यह 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.6 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 618 जीपीयू और 8 जीबी तक रैम हैं।

रियलमी 6 प्रो चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। कैमरा सेटअप 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड एंगल शूटर, 12 मेगापिक्सल के टेलीफोटो कैमरे और 2 मेगापिक्सल के मैक्रो कैमरे के साथ आता है। कैमरा सेटअप 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 20x हाइब्रिड ज़ूम है।

Realme 6 Pro में डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरा सेटअप है। यहां 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 प्राइमरी सेंसर है। अपर्चर एफ/ 2.0 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है जो अल्ट्रा-वाइड एंगल से लैस है।

रियलमी 6 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, नाविक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन में सुपर लिनियर स्पीकर है। Realme ने अपने इस फोन में 4,300 एमएएच की बैटरी है। यह 30 वॉट VOOC Flash Charge 4.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 163.8x75.8x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 202 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Striking design
  • Decent selfie cameras
  • Good all-round performance
  • Solid battery life and quick charging
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Somewhat bulky
  • Cameras could do better in low light
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का भारत में मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में जोरदार परफॉर्मेंस
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra में वेरिएबल अपार्चर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. Motorola Razr Fold जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी
  4. Honor Play 11 Plus हुआ लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. इन 5 AI टूल्स को यूज करना सीख गए, तो गूगल सर्च करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!
  6. Apple का iPhone 17 बना इंटरनेशनल मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन
  7. Xiaomi Smart Band 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लेकर जानें सबकुछ
  8. भारत में स्पैम कॉल्स का कहर: 66% कॉल Spam, रोज 2-3 कॉल, दुनिया में 5वां स्थान!
  9. क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल
  10. OnePlus Nord CE 6 Lite, Nord CE 6 भारत में 7 मई को होंगे लॉन्च, अभी से जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »