Realme 5 Pro और Realme X को एंड्रॉयड 10 अपडेट के साथ मिला Realme UI

Realme X को मिले एंड्रॉयड 10 अपडेट का सॉफ्टवेयर वर्ज़न RMX1901EX_11_C.01 है और Realme 5 Pro को RMX1971EX_11_C.01 सॉफ्टवेयर वर्ज़न मिला है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 फरवरी 2020 19:43 IST
ख़ास बातें
  • नया अपडेट स्क्रीन लाइट इफेक्ट और डुअल मोड म्यूजिक शेयर लेकर आया है
  • Realme X और Realme 5 Pro को मिले अपडेट का सॉफ्टवेयर वर्ज़न अलग है
  • यह अपडेट अभी सीमित यूज़र्स के लिए लाया जा रहा है
Realme 5 Pro और Realme X को भारत में एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इन फोन के लिए एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI रिलीज हो गया है। यह अपडेट अभी सीमित यूज़र्स के लिए लाया गया है, ताकि इसकी स्टेबिलिटी जांची जा सके। इसका मतलब यह है कि एंड्रॉयड 10 अपडेट को अभी सीमित रियलमी एक्स और रियलमी 5 प्रो यूज़र्स के लिए  जारी किया जा रहा है। सभी यूज़र तक इसे पहुंचने में अभी थोड़ा समय लगेगा। याद रहे कि कंपनी पिछले महीने Realme XT के लिए एंड्रॉयड 10 पर आधारित रियलमी यूआई लेकर आई थी। यह इंटरफेस कलरओएस कस्टम रॉम से थोड़ा अलग है।

Realme टीम के द्वारा पोस्ट किए गए चेंजलॉग की मानें तो Realme X को मिले एंड्रॉयड 10 अपडेट का सॉफ्टवेयर वर्ज़न RMX1901EX_11_C.01 है और Realme 5 Pro को RMX1971EX_11_C.01 सॉफ्टवेयर वर्ज़न मिला है। दोनों ही फोन को मिले अपडेट रियलमी यूआई के साथ आए हैं। यानी बदलाव इंटरफेस के स्तर पर है और नेविगेशन गेसचर्स भी अब पहले से थोड़े अलग हो गए हैं।
Advertisement

रियलमी ने एंड्रॉयड 10 अपडेट के जरिए स्मार्ट साइडबार मुहैया कराया है। फाइल कंसोल की जगह फाइल मैनेजर ने ले ली है। अब यूजर ऐप को स्मार्ट साइडबार से ड्रैग करके स्प्लिट स्क्रीन मोड में ओपन कर सकेंगे।

स्मार्ट साइडबार फीचर के अलावा इस अपडेट में 3-फिंगर स्क्रीन गेसचर्स, फोकस मोड, बदला हुआ क्विक सेटिंग्स यूजर इंटरफेस और टॉकबैक फ्लोटिंग प्रॉम्पट्स जैसे कई फीचर मिलेंगे। नए लाइव वॉलपेपर और आर्टिस्टिक वॉलपेपर भी मिलेंगे। इसके अलावा यह अपडेट गेम स्पेस, कैमरा यूआई, एलबम यूआई, कॉन्टेक्ट यूआई को ऑप्टिमाइज़ करता है। एलबम रिकमेंडेशन 80 अलग सीन्स को पहचानेगा।
Advertisement

नया अपडेट स्क्रीन लाइट इफेक्ट और डुअल मोड म्यूजिक शेयर लेकर आया है। अपडेटेड रियलमी शेयर फीचर भी मिलेगा, जो Oppo, Vivo और Xiaomi जैसे ब्रांड के डिवाइस पर शेयरिंग को सपोर्ट करेगा।
Advertisement

कंपनी ने फोरम पोस्ट में लिखा, "यह अपडेट अभी सीमित यूज़र्स के लिए आज लाया जा रहा है। हर यूज़र तक पहुंचने में अभी कुछ दिन और लगेंगे। अपडेट में बग न मिलने की स्थिति में इसे पूरी तरह से सभी के लिए पेश कर दिया जाएगा।"

भले ही Realme X और Realme 5 Pro को मिले अपडेट का सॉफ्टवेयर वर्ज़न अलग है। लेकिन चेंजलॉग में एक जैसी बातें लिखी हैं। अगर आप रियलमी एक्स या रियलमी 5 प्रो इस्तेमाल करते हैं और आपको यह अपडेट नहीं मिला है तो आप सेटिंग्स में जाकर इसकी जांच मैनुअली कर सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Capable cameras
  • Bad
  • A bit too large for some hands
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3765 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good, easy to handle
  • Strong overall performance
  • Impressive photo quality in daylight
  • Very fast charging
  • Bad
  • Average battery life
  • Camera app UI needs improvement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4035 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme X, Realme 5 Pro, Android 10, Realme UI, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.