Realme ने भारतीय बाजार में नया फोन Realme Narzo 100x 5G लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Realme
Realme Narzo 100x 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
Realme ने भारतीय बाजार में नया फोन Realme Narzo 100x 5G लॉन्च कर दिया है। रियलमी का यह फोन 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G चिपसेट दिया गया है। Narzo 100x 5G में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Realme Narzo 100x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Realme Narzo 100x 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹20,999, 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹22,999 और 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 22 जुलाई से Realme की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध है। यह फोन फ्लैश ऑरेंज और मिडनाइट ब्लैक कलर में आता है। लॉन्च ऑफर के तहत ₹2000 इंस्टेंट डिस्काउंट और ₹500 कूपन डिस्काउंट मिल रहा है।
Realme Narzo 100x 5G में 6.6 इंच की एचडी प्लस LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1570×720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G चिपसेट दिया गया है। इस फोन 4GB/6GB LPDDR4X RAM और 64GB/128GB/256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 के साथ आता है। Narzo 100x 5G में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Narzo 100x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रिकग्निशन सपोर्ट के साथ आता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस किया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 16.64 सेमी, चौड़ाई 7.82 सेमी, मोटाई 0.88 सेमी और वजन 224 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, ईयरफोन जैक, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग