Realme 5 अब मिलेगा ऑफलाइन भी, यहां से खरीदें

Realme 5 Sale: रियलमी 5 अब Flipkart ही नहीं बल्कि ऑफलाइन भी बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। जानें कहां से खरीद सकते हैं Realme 5 को।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 12 सितंबर 2019 09:55 IST

Realme 5 Sale अब ऑफलाइन भी, यहां से खरीदें

Realme 5 Sale: रियलमी 5 अब ऑनलाइन ही नहीं बल्कि ऑफलाइन भी बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। हाल ही में Realme के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस बात की जानकारी को साझा किया गया है कि ग्राहक Realme 5 को अब पार्टनर ऑफलाइन रिटेलर से भी खरीद पाएंगे। याद करा दें कि पिछले महीने रियलमी ने Realme 5 के साथ Realme 5 Pro स्मार्टफोन को भी भारतीय बाजार में उतारा था। रियलमी 5 की अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन चार रियर कैमरे, Snapdragon 665 SoC और फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच बैटरी से लैस है।
 

Realme 5 price in India

जैसा कि हमने आपको बताया है कि रियलमी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई है कि अब ग्राहक रियलमी 5 को ऑफलाइन भी खरीद पाएंगे। रियलमी 5 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये तय की गई है। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा।

यह भी पढ़ें- Realme 5 और Redmi Note 7S में कौन बेहतर?


स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 11,999 रुपये है। जैसा कि हमने आपको बताया रियलमी 5 को पिछले महीने भारतीय बाजार में Realme 5 Pro के साथ उतारा गया है। फोन के दो कलर वेरिएंट हैं, क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल पर्पल। ऑनलाइन तो रियलमी 5 के साथ कई ऑफर्स मिलते हैं लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ऑफलाइन हैंडसेट खरीदने वाले ग्राहकों को भी समान ऑफर्स मिलेंगे या नहीं।
 

 Realme 5 specifications

डुअल-सिम रियलमी 5 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ की प्रोटेक्शन है। रियलमी 5 में नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी और 4 जीबी।

रियलमी 5 प्रो चार रियर कैमरे वाला हैंडसेट है। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह एफ/ 1.8 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ आता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर (एफ/ 2.25 अपर्चर और 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस), 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस (एफ/ 2.4 अपर्चर) और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस (एफ/ 2.4 अपर्चर) है। कैमरा सेटअप इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है।
Advertisement

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी 5 में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एआई ब्यूटिफिकेशन टेक से लैस है। रियलमी 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी टाइप शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। रियलमी 5 प्रो की बैटरी 5,000 एमएएच की है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.4x75.6x9.3 मिलीमीटर है और वज़न 198 ग्राम। इस फोन में भी पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, striking looks
  • Very good battery life
  • Useful additional cameras
  • Efficient processor
  • Bad
  • No fast charging
  • Weak low-light camera performance
  • Slightly heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.