Realme 3 Pro को मार्च 2020 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिलना शुरू

Realme 3 Pro के लेटेस्ट अपडेट का बिल्ड नंबर RMX1851EX_11.C.04 है। गौर करने वाली बात है कि यह अपडेट फेज़ में रोल आउट किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 24 मार्च 2020 11:52 IST
ख़ास बातें
  • Realme 3 Pro के अपडेट का बिल्ड नंबर है RMX1851EX_11.C.04
  • अपडेट का चेंजलॉग रियलमी कम्युनिटी फॉरम पर उपलब्ध है
  • फीचर्स के मामले में यह अपडेट कुछ नया लेकर नहीं आया है

Realme 3 Pro से जुड़ी कई कमियां दूर

Realme ने अपने Realme 3 Pro के लिए भारत में नया अपडेट ज़ारी कर दिया है। रियलमी 3 प्रो का यह नया सॉप्टवेयर अपडेट मार्च 2020 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और बग फिक्स के साथ आया है। इस अपडेट में गेम ऑडियो इफेक्ट्स और सिस्टम पावर कंजंपशन को भी ऑप्टिमाइज़ किया गया है। यह लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट एंड्रॉयड 10 के साथ रियलमी यूआई वी1.0 पर अधारित है। याद रहे कि नया ओएस रियलमी 3 प्रो यूज़र्स के लिए जनवरी में ही रोलआउट कर दिया गया था। फीचर्स के मामले में लेटेस्ट अपडेट कुछ नया लेकर नहीं आया है।

Realme 3 Pro के लेटेस्ट अपडेट का बिल्ड नंबर RMX1851EX_11.C.04 है। गौर करने वाली बात है कि यह अपडेट फेज़ में रोल आउट किए जा रहे हैं, ताकि यह पुख्ता किया जा सके कि कोई समस्या रह न जाए। अगर आपके रियलमी 3 प्रो फोन में अब तक इस अपडेट की नोटिफिकेशन नहीं आई है, तो इंतज़ार कीजिए कुछ ही दिनों में आ जाएगी। आप इस अपडेट को मैनुअली भी चैक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट सेक्शन में जाना होगा। इसके अलावा जब यह अपडेट अधिकारिक रियलमी वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगा, तो आप इसे वहां से मैनुअली भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Advertisement

अपडेट चेंजलॉग की बात करें तो इसमें कोई नया फीचर मौजूद नहीं है। हालांकि, इस नए रियलमी 3 प्रो अपडेट में 'probability error of boot animation display' और अपडेट इंस्टॉल करने के बाद फोटो या स्क्रीनशॉर्ट्स को डिस्प्ले करने से रोकने वाली समस्या को फिक्स किया गया है। इसके अलावा सिस्टम मैमोरी लीक या थर्ड पार्टी ऐप इंस्टॉल करने की वजह से यूआई फ्रीजिंग जैसी समस्याओं को भी निपटाया गया है। आप रियलमी 3 प्रो के RMX1851EX_11.C.04 अपडेट चेंजलॉग को अधिकारिक रियलमी कम्युनिटी फोरम पर जाकर पढ़ सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful and efficient SoC
  • Very good battery life
  • Cameras fare well under good light
  • Bundled fast charger
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Laminated back scuffs easily
  • No USB Type-C port
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4045 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme 3 Pro, March Android Security Update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.