Realme 3 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

Realme 3 को भारत में नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। रियलमी 3 को मिला नया अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए रोल आउट किया गया है।

Realme 3 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

Realme 3 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

ख़ास बातें
  • रियलमी 3 एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलेगा
  • Realme 3 को मिला मई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच
  • Realme 3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
विज्ञापन
Realme 3 को भारत में नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। रियलमी 3 को मिला नया अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए रोल आउट किया गया है, ऐसे में सभी यूज़र को अपडेट अगले कुछ दिनों में मिल जाएगा। Realme 3 को मिले अपडेट का बिल्ड नंबर RMX1825EX_11_A.16 है जो नए फीचर्स और एन्हांसमेंट जैसे कि मई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच, Realme ब्रांड ऐप स्टोर और डिस्प्ले क्वालिटी समस्या को भी नए अपडेट के साथ फिक्स किया गया है।

Realme के आधिकारिक फोरम पर पोस्ट के अनुसार, Realme 3 अपडेट को कंपनी की वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है। Realme ने निर्देश दिया है कि मैनुअली डाउनलोड OTA अपडेट फाइल को कैसे इंस्टॉल करें।
 

Realme 3 अपडेट चेंजलॉग

आधिकारिक चेंजलॉग से पता चला है कि अपडेट लॉक-स्क्रीन मैगजीन, Realme थीम स्टोर, Realme कम्युनिटी ऐप और Realme ऐप मार्केट फीचर्स के साथ आ रहा है। इसके अलावा अपडेट के साथ ऑप्टीमाइज़्ड डिस्प्ले क्वालिटी, अपडेटेड डिफॉल्ट थीम, अपडेटेड डिफॉल्ट वॉलपेपर और मई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी शामिल है।

लॉक-स्क्रीन मैगजीन को सेटिंग्स> होम स्क्रीन और लॉक-स्क्रीन मैगजीन> लॉक-स्क्रीन मैगजीन में जाकर ऐनेबल किया जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर Realme थीम स्टोर से थीम को डाउनलोड किया जा सकेगा। Realme कम्युनिटी ऐप मूल रूप से आधिकारिक रियलमी फोरम ऐप है। जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि सभी सॉफ्टवेयर अपडेट की तरह Realme 3 के लिए भी अपडेट को बैच बनाकर जारी किया गया है, ऐसे में सभी यूज़र तक अपडेट पहुंचने में कुछ समय लग सकता है।
 

Realme 3 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम रियलमी 3 एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी और 4 जीबी।

Realme 3 में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 1.8 अपर्चर वाला सेंसर है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। फोन पीडीएएफ, नाइटस्केप मोड, हाइब्रिड एचडीआर, क्रोमा बूस्ट, पोर्ट्रेट मोड और सीन रिकग्निशन जैसे कैमरा फीचर से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है। यह एआई ब्यूटीफिकेशन, एचडीआर और एआई फेस अनलॉक से लैस है।

रियलमी 3 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी या 64 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। हैंडसेट की बैटरी 4,230 एमएएच की है। यह ऑप्टिमाज़ेशन मोड के साथ आती है। कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ 4.2, 2.4 गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई, ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। Realme 3 का डाइमेंशन 156.1x75.6x8.3 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy body
  • Powerful processor
  • Quick face recognition
  • ColorOS 6.0 looks slick
  • कमियां
  • Front and rear get smudged easily
  • Average cameras
  • Videos aren’t stabilised
  • HD resolution display
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी70
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme 3, Realme 3 specifications, Realme
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकता है 10x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  2. Poco X8 Pro, Poco X8 Pro में होगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. आधी कीमत में Galaxy S26 Ultra? जानें क्या है Samsung का नया Galaxy Forever Program
  4. Samsung Galaxy Wide Fold में नए डिजाइन के साथ हो सकता है 7.6 इंच डिस्प्ले
  5. Redmi ने लॉन्च किया 50 इंच साइज का 4K टेलीविजन, 'बजट' TV में मिलती है बिजली बचाने वाली टेक्नोलॉजी!
  6. Realme C100 5G की लॉन्च से पहले ही शुरू हो गई सेल, 7000mAh बैटरी के साथ आएगा फोन!
  7. JBL Grip स्पीकर भारत में लॉन्च, छोटे स्पीकर में 16W साउंड और 14 घंटे तक प्लेबैक का दावा!
  8. Bitcoin में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के दम पर तेजी, 73,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Realme P4 Lite 5G होगा 19 मार्च को लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  10. OnePlus Nord 6 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, BIS पर OnePlus Nord CE 6 की लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »