Realme 2 Pro को मिला जनवरी 2020 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच

Realme 2 Pro के लिए ज़ारी हुए इस अपडेट का बिल्ड नंबर RMX1801EX_11_C.26 है। रियलमी कम्युनिटी फोरम के आधारिक पोस्ट के मुताबिक, इसे धीरे-धीरे हर फोन के लिए ज़ारी किया जाएगा।

Realme 2 Pro को मिला जनवरी 2020 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच

Realme 2 Pro को भविष्य में मिलेगा Android 10 अपडेट

ख़ास बातें
  • रियलमी 2 प्रो के अपडेट का बिल्ड नंबर RMX1801EX_11_C.26 है
  • Realme 2 Pro के लिए इनकमिंग कॉल्स के लिए फ्लैश नोटिफिकेशन फीचर आया
  • अपडेट फाइल को रियलमी सॉफ्टवेयर अपडेट फोरम से डाउनलोड करना संभव
विज्ञापन
Realme ने अपने Realme 2 Pro स्मार्टफोन के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट रिलीज कर दिया है। अपडेट अपने साथ रियलमी 2 प्रो के लिए जनवरी 2020 के लिए एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आता है। इसके अलावा भी कुछ और फीचर्स फोन का हिस्सा बने हैं जो हाल ही में Realme X2 Pro और Realme 5 Pro को मिला है। रियलमी 2 प्रो को मिल रहा यह अपडेट नोटिफिकेशन सेंटर में डार्क मोड का टॉगल लेकर आता है। इसके अलावा नए यूआई गेसचर्स हैं और इनकमिंग कॉल्स के लिए फ्लैश नोटिफिकेशन फीचर्स इनेबल हो जाता है।

रियलमी 2 प्रो के लिए ज़ारी हुए इस अपडेट का बिल्ड नंबर RMX1801EX_11_C.26 है। रियलमी कम्युनिटी फोरम के आधारिक पोस्ट के मुताबिक, इसे धीरे-धीरे हर फोन के लिए ज़ारी किया जाएगा। अगर आपको यह अपडेट नहीं मिला है तो इंतज़ार कर लें। संभव है कि यह अपडेट आपको कुछ दिनों बाद मिले। भारत में अपडेट नहीं पाने वाले Realme 2 Pro यूज़र्स इसकी जांच मैनुअली भी कर सकते हैं। इसके लिए सेटिंग्स ऐप में सॉफ्टवेयर अपडेट सेक्शन में जाना है। इसे अलावा आप अपडेट फाइल को रियलमी सॉफ्टवेयर अपडेट फोरम से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद खुद ही फ्लैश कर सकते हैं।

Realme 2 Pro को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ जनवरी सिक्योरिटी पैच भी मिलता है। इसके अलावा नोटिफिकेशन सेंटर में डार्क मोड के लिए फास्ट स्विच टॉगल आएगा। अपडेट में नया गेसचर भी आया है। यूज़र अब टास्क स्विचर इंटरफेस पर ब्लैंक एरिया में टैप करके सीधे लॉन्चर होमपेज पर जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त यूज़र्स को इनकमिंग कॉल्स के लिए फ्लैश नोटिफिकेशन फीचर मिलेगा।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Minuscule notch
  • Plenty of storage and RAM
  • Bright and lively display
  • Face recognition is quick
  • कमियां
  • Laminated back scuffs easily
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »