सस्ते 5G स्मार्टफोन के साथ Realme 11 5G सीरीज में करेगी एक और धमाका! टीजर आउट

नए फोन में कंपनी क्या स्पेसिफिकेशंस देने जा रही है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

सस्ते 5G स्मार्टफोन के साथ Realme 11 5G सीरीज में करेगी एक और धमाका! टीजर आउट

Photo Credit: Realme

Realme 11x सीरीज को कंपनी ने हाल ही में भारत में लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने अपना एक और स्मार्टफोन टीज कर दिया है।
  • कंपनी ने साफ तौर पर Realme 11 5G सीरीज का जिक्र किया है।
  • कयास है कि यह Realme 11x 5G का निचला मॉडल हो सकता है।
विज्ञापन
Realme ने हाल ही में भारत में Realme 11 Pro 5G और Realme 11 Pro+ 5G को लॉन्च कर स्मार्टफोन मार्केट में सरसरी दौड़ा दी थी। कंपनी के ये स्मार्टफोन किफायती दाम में कुछ बेहतरीन स्पेक्स के साथ आते हैं। पिछले महीने ही Realme 11 5G और Realme 11x 5G को पेश करके कंपनी एक और धमाका किया था। अब इस सीरीज में एक और 5G फोन लॉन्च करने की तैयारी ब्रांड ने कर दी है। Realme 11 सीरीज में कंपनी अब क्या पेश करने जा रही है, आइए इसके बारे में ताजा जानकारी आपको देते हैं। 

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने अपना एक और स्मार्टफोन टीज कर दिया है। कंपनी ने साफ तौर पर Realme 11 5G सीरीज का जिक्र करते हुए लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन की घोषणा कर दी है। यहां ब्रांड ने #DoubleAceDoubeLeap का इस्तेमाल किया है। यानि कि जो भी स्मार्टफोन होगा, वह दमदार और फास्ट होगा। फोन का नाम कंपनी ने मेंशन नहीं किया है। कहा ये भी जा रहा है यह कंपनी का सबसे अफॉर्डेबल 5जी स्मार्टफोन हो सकता है। कयास है कि यह Realme 11x 5G का निचला मॉडल हो सकता है। Realme 11x 5G को कंपनी ने हाल ही में 14,999 रुपये की कीमत में भारत में लॉन्च किया था। 

नए फोन में कंपनी क्या स्पेसिफिकेशंस देने जा रही है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। लेकिन जैसा ट्रेंड कंपनी ने अभी तक दिखाया है, उसके हिसाब से जल्द ही इस नए फोन के लिए कोई न कोई माइक्रोसाइट या लैंडिंग पेज ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर दिखाई दे सकता है। साथ ही कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी इसका खुलासा किया जा सकता है। बहरहाल इस फोन के स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा Realme 11x 5G से लगाया जा सकता है। 
 

Realme 11x 5G specifications

Realme 11X 5G फोन Realme UI 4.0 पर चलाता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.72-इंच FHD+ (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है। यह 16GB तक रैम के साथ ऑक्टा-कोर 6nm MediaTek Dimensity 6100+ SoC पर चलता है। Realme 11X 5G पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.79 लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, हैंडसेट में f/2.05 लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर है। इसमें 33W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.72 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6100+
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7050
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा100-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent in-hand feel
  • Brilliant display
  • Good performance
  • Long battery life, fast charging
  • Good front camera
  • कमियां
  • Bloated software with ads
  • Rear cameras need better optimisation
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7050
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  2. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  3. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  4. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  7. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  8. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  9. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  10. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »