Realme 10 Pro 5G Coca-Cola Edition का डिजाइन आउट! डुअल कैमरा के साथ 10 फरवरी को होगा लॉन्च

Realme 10 Pro 5G Coca-Cola Edition में डुअल रियर कैमरा देखा जा सकता है। प्राइमरी लेंस के साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है।

Realme 10 Pro 5G Coca-Cola Edition का डिजाइन आउट! डुअल कैमरा के साथ 10 फरवरी को होगा लॉन्च

Photo Credit: Twitter/Realme India

Realme 10 Pro 5G Coca-Cola Edition भारत में 10 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च होने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • Realme ने अधिकारिक तौर पर इस फोन से पर्दा उठा दिया है
  • फोन का लुक काफी हटकर है
  • Realme 10 Pro 5G Coca-Cola Edition भारत में 10 फरवरी को होगा लॉन्च
विज्ञापन
Realme ने हाल ही में Coca-Cola के साथ मिलकर Realme 10 Pro 5G स्मार्टफोन का एक स्पेशल Coca-Cola एडिशन लॉन्च करने की घोषणा की थी। इस फोन के बारे में उसके बाद से लगातार लीक्स सामने आने लगे थे। अब Realme ने अधिकारिक तौर पर इस फोन से पर्दा उठा दिया है और यहां तक कि इसका डिजाइन भी रिवील कर दिया है। फोन का लुक काफी हटकर है। जैसा कि कंपनी ने अपने टीजर में कहा था कि यह रिफ्रेशिंग लुक के साथ आएगा, अब यह सामने आ चुका है। 

Realme 10 Pro 5G Coca-Cola Edition का डिजाइन अधिकारिक रूप से कंपनी ने रिवील कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही ब्रैंड ने अपने Twitter हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें रियलमी 10 प्रो 5जी कोका कोल एडिशन का मोशन पोस्टर दिखाया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट और टाइम को भी घोषित कर दिया है। पोस्ट के मुताबिक Realme 10 Pro 5G Coca-Cola Edition भारत में 10 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च होने जा रहा है। आप देखें ये पोस्ट- 

Realme के Realme 10 Pro 5G Coca-Cola Edition के बैक पैनल डिजाइन को देखकर पता लगता है कि फोन में रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें वर्टिकल स्टाइल में Coca-Cola बड़े बड़े अक्षरों में प्रिंटेड दिख रहा है जिसका बैकग्राउंड लाल रंग में है। लगभग 70% अनुपात में यह ब्रैंडिंग बैक पैनल पर की गई है। वहीं साथ में 30% हिस्से को काले रंग में रखा गया है जिस पर रियलमी की ब्रैंडिंग दिख रही है। फोन का लुक काफी आकर्षक है। 

Realme 10 Pro 5G Coca-Cola Edition में डुअल रियर कैमरा देखा जा सकता है। प्राइमरी लेंस के साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। यहां पर एक खास बात ये भी है कि कैमरा सेटअप के लिए अलग से मॉड्यूल नहीं रखा गया है और दोनों ही लेंस कटआउट अलग-अलग दिखाई दे रहे हैं जो इसके लुक को काफी अलग बनाता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में अधिकारिक रूप से डिटेल्स शेयर नहीं किए हैं, लेकिन जल्द ही ये डिटेल्स सामने आ सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »