8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Realme 10 4G फोन लॉन्च, जानें कीमत

यह एक डुअल सिम फोन है जिसमें दोनों नैनो सिम इस्तेमाल की जा सकती हैं।

8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Realme 10 4G फोन लॉन्च, जानें कीमत

Realme 10 4G की सेल इंडोनेशिया में 10 नवंबर यानि कल से शुरू हो जाएगी।

ख़ास बातें
  • यह एंड्रॉयड 12 आधारित Realme UI 3.0 पर चलता है।
  • फोन में 6.4 इंच की स्क्रीन है।
  • इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर है जिसमें 77 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू है।
विज्ञापन
Realme 10 4G कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है जो आज लॉन्च हो गया है। पिछले कई हफ्तों से इस फोन के लीक्स सामने आ रहे थे। लेकिन आज इसे कंपनी ने अधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। Realme 10 4G में MediaTek Helio G99 SoC है। इसमें एमोलेड डिस्प्ले भी है और 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। फोन में 33W सुपरवूक चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Realme 10 4G की कीमत

Realme 10 4G की कीमत के लिए पिछले काफी दिनों से लीक्स सामने आ रहे थे। अब फोन को कंपनी ने बेस वेरिएंट में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ 229 डॉलर (लगभग 18,600 रुपये) में लॉन्च किया है। फोन को 4 जीबी रैम और 128 जीबी मॉडल में 249 डॉलर (लगभग 2,400 रुपये) में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इसका 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल 269 डॉलर (लगभग 21,800 रुपये) में खरीदा जा सकता है। फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल 279 डॉलर (लगभग 22,600 रुपये) में खरीदा जा सकता है। वहीं इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 299 डॉलर (लगभग 24,300 रुपये) है। फोन को क्लैश व्हाइट और रश ब्लैक में पेश किया गया है। 

Realme 10 4G की सेल इंडोनेशिया में 10 नवंबर यानि कल से शुरू हो जाएगी। अभी तक कंपनी ने इसके इंडिया में लॉन्च के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। 
 

Realme 10 4G के स्पेसिफिकेशंस

यह एक डुअल सिम फोन है जिसमें दोनों नैनो सिम इस्तेमाल की जा सकती हैं। यह एंड्रॉयड 12 आधारित Realme UI 3.0 पर चलता है। फोन में 6.4 इंच की स्क्रीन है। यह फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। NTSC कलर गेमट के लिए यह 98% कवरेज को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सेफ्टी दी गई है। फोन में MediaTek Helio G99 SoC प्रोसेसर है। साथ में 8 जीबी रैम और ARM G57 MC2 GPU की पेअरिंग है। फोन 8 जीबी तक वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है जिससे इसकी परफॉर्मेंस को बढ़ाया जा सकता है। 

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो यह डुअल कैमरा के साथ आता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसमें 77 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिलता है। साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। कैमरा फीचर्स में अल्ट्रा स्टीडी वीडियो, नाइट मोड, पनोरमिक व्यू, टाइमलैप्स, पोर्ट्रेट और एचडीआर जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। सेल्फी के लिए यह 16MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है। 

Realme 10 4G में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ v5.3, NFC, GPS/AGPS, ग्लोनास, बीईडू, गैलीलियो, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ आता है। सेंसर्स में एक्सिलरोमीटर, मेग्नेटिक इंडक्शन, लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर का सपोर्ट है। डिवाइस में 5000एमएएच बैटरी है जिसके साथ 33W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसके डाइमेंशन 159.9x73.3x7.95mm और वजन 178 ग्राम है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »