Realme 1 की पहली सेल आज, इन लॉन्च ऑफर के साथ यहां मिलेगा

Realme 1 की पहली सेल अमेज़न इंडिया पर आज दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। सेल में हैंडसेट के सिर्फ दो वेरिएंट उपलब्ध होंगे- 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 मई 2018 10:35 IST
ख़ास बातें
  • Realme 1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है
  • Realme 1 के 3 जीबी/32 जीबी वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपये है
  • Realme 1 का 6 जीबी/128 जीबी वेरिएंट भी है, जो 13,990 रुपये का है
Oppo के नए स्मार्टफोन सब-ब्रांड रियलमी का पहला स्मार्टफोन है रियलमी 1, जिसकी बिक्री भारत में शुक्रवार को पहली बार होगी। Realme 1 को पिछले हफ्ते ही भारत में लॉन्च किया गया था। यह एक मिड-रेंज डिवाइस है जिसे सीधे तौर पर Xiaomi Redmi Note 5 और Asus ZenFone Max Pro M1 जैसे हैंडसेट से चुनौती मिलती है। इसके तीन वेरिएंट हैं। सबसे पावरफुल वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। यह चुनिंदा हैंडसेट में से एक हैं जो 6 जीबी रैम के साथ आते हैं और उनकी कीमत 15,000 रुपये से कम है। नया Realme 1 (रिव्यू) एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा और यह मेड इन इंडिया प्रोडक्ट है।
 

Realme 1 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

Realme 1 की पहली सेल अमेज़न इंडिया पर आज दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। सेल में हैंडसेट के सिर्फ दो वेरिएंट उपलब्ध होंगे- 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज। यूज़र के पास डायमंड ब्लैक और सोलर रेड रंग में से चुनने का विकल्प होगा। इसका एक 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है जो डायमंड ब्लैक और मूनलाइट सिल्वर रंग में आएगा। बताया गया है कि इसे आने वाले हफ्तों में उपलब्ध कराया जाएगा।


Realme 1 के 3 जीबी/32 जीबी वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपये है। Realme 1 का 6 जीबी/128 जीबी वेरिएंट भी लाया गया है, जो 13,990 रुपये कीमत वाला है। Jio के साथ 4,850 रुपये का फायदा दिया जाएगा। साथ ही Realme 1 पर बिना ब्याज वाली ईएमआई के साथ खरीदा जा सकता है। एसबीआई ग्राहकों को 5 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। साथ में मुफ्त केस और स्क्रीन प्रोटेक्टर भी ग्राहक को दिए जाएंगे।
 

Realme 1 स्पेसिफिकेशन

Realme 1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है। इसमें 6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 84.75% है। Realme 1 में काम करता है ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। हैंडसेट 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट विकल्प में आया है। हैंडसेट में डुअल कोर एआई स्पेसिफिक चिप भी दी गई है।

Realme 1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे को मदद मिलेगी एआई ब्यूटी 2.0 फीचर की, जिसके यूज़र को बेहतर अनुभव देने का दावा है। स्मार्टफोन में फेस अनलॉक है, फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। स्टोरेज विकल्प में Realme 1 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट में आया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से Realme 1 डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। Realme 1 में 3410 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का कुल वज़न 158 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design
  • Great performance
  • Value for money
  • Good battery life
  • Bad
  • Average cameras
  • No fingerprint sensor
  • Cluttered OS
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3410 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 1, Realme, Oppo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  2. 6 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला जबरदस्त फोन
  3. 55, 65, 75 और 85 इंच डिस्प्ले वाला Sony BRAVIA 3 II भारत में लॉन्च, घर पर मिलेगा सिनेमा जैसा फील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
  2. आप Netflix देख रहे हैं, लेकिन Netflix भी आपको देख रहा है”: डिजिटल जासूसी के आरोप में घिरा प्लेटफॉर्म
  3. Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
  5. Moto Tag 2 लॉन्च हुआ 600 दिन की बैटरी के साथ! स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स, जानें कीमत
  6. Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बढ़ाया इनवेस्टमेंट
  7. Flipkart SASA LELE Sale: Pixel 10a से लेकर Galaxy S25 FE 5G जैसे 50 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Pause Point: स्मार्टफोन पर टाइम बर्बाद नहीं होने देगा Google का यह नया फीचर! जानें कैसे करता है काम
  9. Google Chrome या Safari में अपना ब्राउजिंग डाटा कैसे करें साफ, ये है आसान तरीका
  10. WhatsApp Plus क्या है और पैसे देकर क्या मिलेगा खास? जानें सभी प्रीमियम फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.