Oppo Find X9s हुआ 12GB RAM, 7025mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Oppo ने चुनिंदा ग्लोबल बाजार में Oppo Find X9s पेश कर दिया है।

Oppo Find X9s हुआ 12GB RAM, 7025mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Oppo

Oppo Find X9s में 6.59 इंच की फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Oppo Find X9s में 6.59 इंच की फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है।
  • Oppo Find X9s में 7,025mAh की बैटरी दी गई है।
  • Oppo Find X9s में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट है।
विज्ञापन

Oppo ने चुनिंदा ग्लोबल बाजार में Oppo Find X9s पेश कर दिया है। यह फोन फिलहाल कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह फोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 9000 सीरीज चिपसेट से लैस किया गया है। Find X9s में 7025mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी है। यहां हम आपको Oppo Find X9s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Oppo Find X9s Price

Oppo Find X9s के 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 3,599 (लगभग 85,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा। यह फोन फिलहाल Oppo मलेशिया की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह फोन लैवेंडर स्काई, मिडनाइट ग्रे और सनसेट ऑरेंज रंगों में आताध है।

Oppo Find X9s Features & Specifications

Oppo Find X9s में 6.59 इंच की फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1256x2760 पिक्सल, 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 12GB LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Find X9s के रियर में f/1.8 अपर्चर वाला ऑटोफोकस और दो-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Find X9s में 7,025mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.1, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस शामिल है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर, ई-कंपास, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, लेजर फोकसिंग सेंसर, स्पेक्ट्रल सेंसर और IR ब्लास्टर भी मिलते हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 156.98 मिमी, चौड़ाई 73.93 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 202 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »