Oppo A6s Pro हुआ 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Oppo ने चीनी बाजार में Oppo A6s Pro लॉन्च कर दिया है।

Oppo A6s Pro हुआ 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Oppo

Oppo A6s Pro में 6.57 इंच की AMOLED फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Oppo A6s Pro में 6.57 इंच की AMOLED फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo A6s Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 मैक्स चिपसेट दिया है।
  • Oppo A6s Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन

Oppo ने चीनी बाजार में Oppo A6s Pro लॉन्च कर दिया है। Oppo A6s Pro में 6.57 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2372 x 1080 पिक्सल है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 मैक्स चिपसेट दिया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यहां हम आपको Oppo A6s Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Oppo A6s Pro Price

Oppo A6s Pro के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2199 yuan (लगभग 29,998 रुपये), 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2399 yuan (लगभग 32,727 रुपये), 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2699 yuan (लगभग 36,819 रुपये) और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2999 yuan (लगभग 40,912 रुपये) है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ओप्पो चीन की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध है।


Oppo A6s Pro Specifications

Oppo A6s Pro में 6.57 इंच की AMOLED फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2372 x 1080 पिक्सल और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120hz रिफ्रेश रेट है।  इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 मैक्स चिपसेट दिया है। इस फोन में 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB/512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16.0 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 158.38 मिमी, चौड़ाई 75.15 मिमी, मोटाई 8.29 मिमी और वजन 194 ग्राम है। यह फोन मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए  MIL-STD-810H से लैस है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग से लैस है।

कैमरा सेटअप की बता करें तो A6s Pro के रियर में F/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और F/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए F/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, एनएफसी, वाई-फाई 5,ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80 वॉट सुपरवूक फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »