लोकप्रिय प्रिज़्मा ऐप में अपडेट के बाद कई नए फीचर हुए शामिल

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 10 अगस्त 2016 13:15 IST
ख़ास बातें
  • प्रिज़्मा ऐप में अब तस्वीरों को क्रॉप व रोटेट किया जा सकता है
  • आईओएस वर्ज़न में स्पिलिट स्क्रीन फीचर भी जोड़ा गया है
  • प्रिज़्मा में वीडियो फिल्टर फीचर का आना अभी बाकी है
फोटो फिल्टर ऐप प्रिज़्मा को दुनिया भर में जमकर तारीफ मिली है। रेगुलर तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के जरिए पेंटिंग में बदलने वाले इस ऐप को पिछले महीने आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, फिल्टर अप्लाई करते वक्त धीमे काम करने के चलते इस ऐप को आलोचना भी झेलनी पड़ी है।

अब, प्रि़ज़्मा ने अपडेट के जरिए उस समय को घटाया है जिसमें फिल्टर लागू होने के बाद यूज़र को तस्वीर वापस मिलती है। नए अपडेट से ऐप में तस्वीरों को क्रॉप करने का फीचर भी शामिल हुआ है। हालांकि, फिलहाल यह फीचर सिर्फ गैलरी से ली गई तस्वीरों पर ही काम करेगा। ऐप में क्लिक की जाने वाली तस्वीरों को अभी क्रॉप नहीं किया जा सकता।

अब ऐप में यूज़र अपनी मनमर्जी तरीके से तस्वीरों को रोटेट कर सकते हैं। इन फीचर को एंड्रॉयड (वी1.1) और आईओएस (वी2.3) ऐप दोनों के लिए ही जारी किया गया है। इसके साथ ही अपडेटेड ऐप गूगल प्ले व प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं।

इसके अलावा नए ऐप में एक और फीचर को लागू किया है वो है स्पिलिट स्क्रीन यानी स्क्रीन का दो भागों में बंटा हुआ दिखना। यह फीचर फिलहाल आईओएस पर ही उपलब्ध है और यह स्क्रीन को दो हिस्सों में बांट देता है। एक हिस्से में फिल्टर की हुई तस्वीर जबकि दूसरे पर बिना फिल्टर की हुई तस्वीर दिखती है।
Advertisement

प्रिज़्मा के बाद से कई क्लोन ऐप भी आए हैं जिनमें से कई ने इस कॉन्सेप्ट में बहुत अच्छा काम किया है। पिछले महीने प्रिज़्मा ने बताया था कि ऐप में जल्द वीडियो फिल्टर फीचर भी आएगा लेकिन आर्टिस्टो नाम के एक ऐप ने यह फीचर देकर प्रिज़्मा को पछाड़ दिया है।
Advertisement

आर्टिस्टो ऐप के आने के बाद सबसे खास बात रही कि प्रिज़्मा के डेवलेपर को इस अपडेट के साथ समय को घटाना पड़ा। और हो सकता है कि जल्द प्रिज़्मा में वीडियो फिल्टर भी आए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apple, Apps, Artisto, Photo Filter App, Prisma
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.