Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा

Poco X8s में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में Poco X8s में अपग्रेड किए जा सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2026 18:06 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 MP का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • Poco X8s में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है
  • भारत में पिछले महीने Poco X8 को लॉन्च किया गया था

भारत में पिछले महीने लॉन्च किए गए Poco X8 5G को लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Poco

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi के सब-ब्रांड Poco का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Poco X8s की कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। हालांकि, Poco ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। 

IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Poco के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2609CPC5FG के साथ लिस्टिंग हुई है। यह आगामी Poco X8s हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5G के लिए सपोर्ट है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi और NFC के विकल्प हैं। इससे पहले बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर भी यह स्मार्टफोन की समान मॉडल नंबर के साथ दिखा है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 972 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,297 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। 

Advertisement

Poco X8s में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। यूरोपियन इकोनॉमिक कम्युनिटी (EEC) और IECEE सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर भी यह स्मार्टफोन समान मॉडल नंबर के साथ दिखा है। इससे Poco X8s के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में Poco X8s में अपग्रेड किए जा सकते हैं। भारत में पिछले महीने लॉन्च किए गए Poco X8 5G में 6.83 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 4 और Adreno GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के Hyper OS पर चलता है। Poco X8 को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 9,000 mAh की बैटरी 67 W हायपरचार्ज फास्ट चार्जिंग और 22.5 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। देश में इस स्मार्टफोन के साथ Poco X8 Power 5G को भी लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले है। Poco X8 Power 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.