Poco X3 NFC के स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

Poco X3 NFC में 6 जीबी रैम और 64 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज होगा। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी चिपसेट की मौजूदगी की पुष्टि पहले ही हो चुकी है।

Poco X3 NFC के स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

Poco X3 NFC में 64 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • Poco X3 NFC 7 सितंबर को होगा लॉन्च
  • लॉन्च से पहले लीक हुए सभी स्पेसिफिकेशन
  • रिटेल लिस्टिंग से कीमत और डिज़ाइन की जानकारी भी मिली
विज्ञापन
Poco X3 NFC कुछ दिनों के अंदर लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इसे बाज़ार में पेश करने के लिए 7 सितंबर की तारीख निर्धारित की है। पोको आगामी स्मार्टफोन को लगातार टीज़ भी कर रहा है, लेकिन अब स्मार्टफोन के कथित वीडियो (हैंड्स-ऑन) के ज़रिए फोन की कुछ जानकारियां लीक हो गई हैं। न केवल स्पेसिफिकेशन या फीचर्स, बल्कि वीडियो में Poco X3 NFC का डिज़ाइन भी दिखाई देता है। इतना ही नहीं, पोकी एक्स3 एनएफसी को Shopee रिटेल वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है, जहां इसकी कीमत लीक हुई है।
 

Poco X3 NFC price (expected)

XiaomiOfficialStore.ph द्वारा Shopee रिटेलर वेबसाइट पर दो लिस्टिंग पोस्ट की गई है, जिसे Playfuldroid द्वारा देखा गया था। ये लिस्टिंग Poco X3 NFC स्टैंडर्ड वर्ज़न और Poco X3 NFC के प्रीमियम वर्ज़न के लिए थी। फोन क्रमशः PHP 10,990 (लगभग 16,650 रुपये) और PHP 12,990 (लगभग 19,650 रुपये) में लिस्टेड थे। लिस्टिंग को अब एक प्लेसहोल्डर द्वारा रिप्लेस कर दिया गया है, जिसमें लिखा गया है कि प्रोडक्ट 8 सितंबर को उपलब्ध होंगे।
 
poco
 

Poco X3 NFC specifications (expected)

पोको एक्स3 एनएफसी एक हैंड्स-ऑन वीडियो के जरिए ऑनलाइन सामने आया था, जिसे एक स्पैनिश YouTube चैनल Tecvideos TV द्वारा प्रकाशित किया गया था और टिपस्टर अभिषेक यादव द्वारा देखा गया था, जिसने ट्विटर पर लीक वीडियो के बारे में पोस्ट किया था। यूज़र्स ने स्पेनिश वीडियो से इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन को ट्रांस्लेट करके पोस्ट भी किया है। पोस्ट के अनुसार, Poco X3 NFC में 6 जीबी रैम और 64 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज होगा। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी चिपसेट की मौजूदगी की पुष्टि पहले ही हो चुकी है।

इसमें 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ एक और वेरिएंट होने की उम्मीद है, लेकिन इसकी रैम क्षमता ज्ञात नहीं है। फोन में 6.67 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंटर में होल-पंच कटआउट के अंदर सेट होगा। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन होने की भी बात कही गई है। पोको एक्स3 एनएफसी पर फिंगरप्रिंट स्कैनर पावर बटन में सेट किया जाएगा। यह MIUI 12 के साथ आएगा, जो एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड होगा।

इसके अलावा, Poco X3 NFC पहले से ही 64-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर वाले क्वाड-कैमरा सेटअप से लैस आने के लिए टीज़ किया जा चुका है। लेटेस्ट लीक में अन्य तीन कैमरों का सुझाव दिया गया है, जिसमें 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 5-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल होंगे। हम यह भी जानते हैं कि पोको एक्स3 एनएफसी में 5160mAh की बैटरी होगी और इसमें 33 वॉट फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा।

इनमें से कुछ लीक पोको एक्स3 एनएफसी के बारे में पिछली अफवाहों के समान हैं। कुछ दिनों में होने वाले आधिकारिक लॉन्च के साथ, हमें इसकी कीमत और सही स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी मिल जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »