Poco X2 सपोर्ट करेगा 27 वॉट फास्ट चार्जिंग को

Poco India ने ट्वीट करके बताया है कि Poco X2 को शून्य से 40 प्रतिशत चार्ज होने में 25 मिनट लगेंगे।

Poco X2 सपोर्ट करेगा 27 वॉट फास्ट चार्जिंग को

Poco X2 में दो सेल्फी कैमरे होने की उम्मीद

ख़ास बातें
  • पोको एक्स2 स्मार्टफोन Redmi K30 4G का ही अवतार हो सकता है
  • स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर से लैस हो सकता है पोको एक्स2
  • Poco X2 में चार रियर कैमरे दिए जाएंगे
विज्ञापन
Poco X2 को भारत में 4 फरवरी को लॉन्च किया जाना है। लॉन्च से पहले कंपनी अपने इस हैंडसेट के पक्ष में माहौल बनाने के लिए लगातार नए खुलासे कर रही है। लेटेस्ट टीज़र से पता चला है कि पोको एक्स2 में 27 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। इसका अनुमान पहले से था, क्योंकि पोको एक्स2 बहुत हद तक Redmi K30 4G का ही अवतार लगता है। Poco के ताज़ा खुलासे से इन दावों को एक बार फिर बल मिला है।

Poco India ने ट्वीट करके बताया है कि Poco X2 को शून्य से 40 प्रतिशत चार्ज होने में 25 मिनट लगेंगे। कंपनी ने यह नहीं बताया है कि फुलचार्ज होने में कुल कितना वक्त लगेगा। इसके अतिरिक्त Flipkart ने पोको एक्स2 के लिए लाइव किए गए माइक्रोसाइट को अपडेट किया है। यहां पर जानकारी दी गई है कि यह 27 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। Poco ने पहले ही खुलासा किया था कि फोन 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। फिलहाल, फोन के बारे में और कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। उम्मीद है कि पोको आने वाले दिनों में और फीचर्स का खुलासा करेगी।
 

Poco X2 specifications (expected)

संभावनाएं प्रबल हैं कि पोको एक्स2 स्मार्टफोन Redmi K30 4G का ही अवतार हो। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरा होगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर होगा और यह 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा।

Poco X2 में चार रियर कैमरे दिए जाएंगे। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का कैमरा एक 2 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ जुगलबंदी में काम करेगा। एनएफसी और आईआर ब्लास्टर भी दिए जाने की उम्मीद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Strong specifications at attractive prices
  • Good overall performance and battery life
  • Still photos in the daytime look very good
  • कमियां
  • Large and bulky
  • Ads and bloatware in the UI
  • Poor low-light video quality
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco X2, Poco X2 specifications, Poco
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »