Poco Pad: पोको का पहला टैबलेट 33W चार्जिंग सपोर्ट और 8MP कैमरा के साथ आएगा! मिला सर्टिफिकेशन

एक टिप्सटर ने हाल ही में दावा किया था कि Poco का पहला टैबलेट Poco Pad के नाम से आएगा, जो असल में Redmi Pad Pro का रीबैज होगा। FCC लिस्टिंग पुष्टि करती है कि टैबलेट HyperOS 1.0 और WiFi 6 से लैस आएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2024 21:37 IST
ख़ास बातें
  • Poco Pad हो सकता है Redmi Pad Pro का रीबैज
  • 10,000mAh बैटरी, 33W चार्जिंग सपोर्ट और 8MP रियर कैमरा से लैस हो सकता है
  • इसे मॉडल नंबर 2405CPCFBG के साथ Camera FV-5 डेटाबेस में भी देखा गया है

Redmi Pad Pro टैबलेट को हाल ही में लॉन्च किया गया था

Poco अपना पहला टैबलेट जल्द लॉन्च कर सकता है, जिसके हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Pad Pro का रीबैज होने की संभावना है। टैबलेट को FCC सर्टिफिकेशन मिला है, जिसका मतलब है कि इसका लॉन्च दूर नहीं है। इसके अलावा मॉडल नंबर 2405CPCFBG वाले इस पोको टैबलेट को Camera FV-5 डेटाबेस में भी देखा गया है, जिससे अपकमिंग टैबलेट के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स का पता चलता है।

FCC में Poco के टैबलेट को मॉडल नंबर 2405CPCFBG के साथ देखा (माईस्मार्टप्राइस द्वारा) गया है। एक टिप्सटर ने हाल ही में दावा किया था कि Poco का पहला टैबलेट Poco Pad के नाम से आएगा, जो असल में Redmi Pad Pro का रीबैज होगा। FCC लिस्टिंग पुष्टि करती है कि टैबलेट HyperOS 1.0 और WiFi 6 से लैस आएगा। इसके अलावा, इसमें Xiaomi के 33W चार्जिंग अडेप्टर मिलने की भी पुष्टि की गई है।
Advertisement

वहीं, समान मॉडल नंबर को Camera FV-5 डेटाबेस में भी देखा गया है, जहां इसके कैमरा स्पेसिफिकेशन्स का पता चलता है। अपकमिंग Poco Pad में पीछे की तरफ 8-मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है, जो EIS (इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन) और f/2.0 अपर्चर से लैस होगा। वहीं, फ्रंट में f/2.3 अपर्चर के साथ एक अन्य 8-मेगापिक्सल का कैमरा होगा। 

बता दें कि Redmi Pad Pro में भी समान स्पेसिफिकेशन्स मिलते हैं। हाल ही में लॉन्च हुआ यह टैबलेट भी 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, HyperOS कस्टम स्किन और रियर व फ्रंट में 8MP कैमरा के साथ आता है। रेडमी टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 SoC मिलता है, जिसके साथ 8GB रैम को जोड़ा गया है।
Advertisement

यदि Poco Pad असल में Redmi Pad Pro का रीब्रांडेड वर्जन होता है, तो यह भी Dolby Atmos ऑडियो सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर सेटअप, 10,000mAh बैटरी और 12.1-इंच का 120Hz 2.5K LCD डिस्प्ले से लैस आएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

6 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.