POCO M7 5G सेल में हो गया सस्ता! 50MP कैमरा, 5160mAh बैटरी वाला फोन Rs 9,999 में खरीदने का मौका

यह फोन एक 5G डिवाइस है जिसमें Snapdragon चिपसेट मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 मार्च 2025 14:34 IST
ख़ास बातें
  • POCO M7 5G भारत में पहली बार सेल पर जा रहा है।
  • फोन को Flipkart से खरीदा जा सकता है।
  • इस फोन में 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5160mAh की बैटरी दी गई है।

Poco M7 5G में 6.88 इंच एचडी+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Poco

POCO M7 5G भारत में पहली बार सेल पर जा रहा है। कंपनी ने इस फोन को महीने की शुरुआत में पेश किया था। अब इसे खरीद के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। प्राइस पॉइंट के हिसाब से फोन आकर्षक फीचर्स ऑफर करता है। यह फोन एक 5G डिवाइस है जिसमें Snapdragon चिपसेट मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। फोन में बड़ी बैटरी आती है और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। सेल के दौरान फोन को डिस्काउंट प्राइस के साथ खरीदने का मौका है। ऑफर डिटेल्स हम आपको यहां पर बता रहे हैं। 
 

POCO M7 5G Sale offers in India

POCO M7 5G भारत में पहली बार सेल पर जा रहा है। फोन अब खरीद के लिए उपलब्ध है। इसकी सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है। फोन को Flipkart से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 10,499 रुपये से शुरू होती है जिसमें इसका 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज मॉडल आता है। जबकि 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 11,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

POCO M7 5G Discount, Bank Offers

POCO M7 5G को सेल ऑफर के तहत 500 रुपये के डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसी के साथ बैंक ऑफर भी है। फोन को Flipkart Axis Bank Credit Card के माध्यम से खरीदने पर 5% अनलिमिटिड कैशबैक ऑफर भी कंपनी दे रही है। 
 

Poco M7 5G Specifications

Poco M7 5G में 6.88 इंच एचडी+ डिस्प्ले है। फोन में 600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन है। फोन में ऑक्टाकोर Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है जिसके साथ 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज स्पेस दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Xiaomi हाइपरओएस पर काम करता है।

Poco M7 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5160mAh की बैटरी दी गई है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Reliable CPU performance
  • Optimised user interface
  • Decent daytime photography
  • Long battery life
  • Bad
  • Design is similar to other phones
  • Runs on Android 14
  • Preinstalled bloatware (Uninstallable)
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.88 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.