Poco M6 Pro 5G भारत में 5000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

Poco M6 Pro 5G भारत में 5000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Poco M6 Pro 5G फोन को पावर ब्लैक और फॉरेस्ट ग्रीन कलर में पेश किया गया है। 

ख़ास बातें
  • फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है
  • फोन में 5,000mAh बैटरी है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है
  • डिवाइस को IP53 रेटिंग दी गई है
विज्ञापन
Poco M6 Pro 5G भारत में लॉन्च किया गया है। फोन में 6.79 इंच का डिस्प्ले है जो कि किसी पोको फोन में मिलने वाला अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले बताया गया है। फोन Snapdragon 4 Gen 2 SoC पर ऑपरेट करता है। इसमें 5000mAh बैटरी है और साथ में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14 पर चलता है। आइए जानते हैं कंपनी ने इसे किस कीमत और किन फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा है। 
 

Poco M6 Pro 5G Price in India, availability

Poco की ओर से लेटेस्ट पेशकश Poco M6 Pro 5G बेस मॉडल में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज कैरी करता है। इसकी कीमत 10,999 रुपये है। जबकि 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। फोन की सेल 9 अगस्त से शुरू होने जा रही है। Flipkart से इसे खरीदा जा सकेगा। फोन को पावर ब्लैक और फॉरेस्ट ग्रीन कलर में पेश किया गया है। 
 

Poco M6 Pro 5G: Specifications

पोको एम6 प्रो 5जी के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.79 इंच की फुलएचडी प्लस स्क्रीन मिलती है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट है और 240Hz का टच सैम्पलिंग रेट है। स्क्रीन सेफ्टी के लिए इसमें Gorilla Glass 3 की परत दी गई है। Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर वाला फोन Android 13 आधारित MIUI 14 पर चलता है। कंपनी ने दो ओएस अपडेट और 3 साल तक के लिए सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। 

कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। यह इसका मेन कैमरा है, जिसके साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में 5,000mAh बैटरी है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। चार्जिंग के लिए यह USB type-C के साथ आता है। धूल और पानी से बचाव के लिए डिवाइस को IP53 रेटिंग दी गई है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »