50MP कैमरा के साथ Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन कल होगा लॉन्च!

लीक की मानें, तो Poco M4 Pro 5G फोन Android 11 आधारित MIUI 12.5 पर काम कर सकता है। फोन में 6.6 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 8 नवंबर 2021 18:30 IST
ख़ास बातें
  • Poco M4 Pro 5G तीन कॉन्फिग्रेशन में आ सकता है
  • पोको एम4 प्रो 5जी में मिल सकते हैं डुअल रियर कैमरा
  • फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल सकता है
Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन कल 9 नवंबर को ग्लोबली लॉन्च किया जाने वाला है। पोको एम4 प्रो 5जी को लेकर माना जा रहा है कि यह Redmi Note 11 5G का रीब्रैंडेड वर्जन होगा, जो कि आधिकारिक रूप से अक्‍टूबर में चीन में लॉन्‍च हो चुका है। लॉन्च से पहले फोन के कई स्पेसिफिकेशन, फीचर्स, कीमत व कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आ चुकी है। लीक की मानें, तो Android 11 आधारित MIUI 12.5 पर काम कर सकता है। फोन में 6.6 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।

Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन का डिज़ाइन काफी हद तक Redmi Note 11 5G होगा, जिसमें थोड़े बहुत बदलाव मौजूद होंगे। इसके सबसे प्रमुख बदलाव ब्लैक कलर का रियर कैमरा मॉड्यूल को होगा, जो कि फोन की चौढ़ाई तक फैला हुआ है। कैमरा मॉड्यूल में कैमरा प्लेसमेंट रेडमी नोट 11 5जी की तरह है, हालांकि, इसके बदल के बाकि के ब्लैक पोर्शन में पोको ब्रांडिंग देखी जा सकती है। फोन में ग्रे व यैलो कलर ऑप्शन मिल सकते हैं।

लीक के अनुसार, पोको एम4 प्रो 6.6 इंच के फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है, जो रेडमी नोट 11 सीरीज के फोन की तरह ही है। यह फोन मीडियाटेक के डायमेंसि‍टी 810 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। पोको एम4 प्रो को तीन रैम ऑप्‍शन और स्टोरेज ऑप्‍शन में लाए जाने की उम्‍मीद है। ये हैं 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 8GB + 128GB ।

Poco M4 Pro में एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है, जिसमें डुअल रियर कैमरे होंगे। बात कैमरों की की जाए, तो इस फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया जा सकता है। बात करें फ्रंट कैमरे की तो यह 16-मेगापिक्सल का हो सकता है।
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, Poco M4 Pro में 5000mAh की बैटरी और 33W की फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। कीमतों की भी आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि फोन की कीमत Redmi Note 11 5G की कीमत के समान हो सकती है। चीन में रेडमी नोट 11 5जी फोन की कीमत CNY 1,199 (लगभग 14,000 रुपये) है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,299 (लगभग 16,400 रुपये) है। इसका एक 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत है CNY 1,499 (लगभग 18,700 रुपये) है। साथ ही  इसके टॉप के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 (लगभग 21,100 रुपये) है।
Advertisement

9 नवंबर को पोको एम4 प्रो 5जी की लॉन्‍चिंग की जाएगी।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  4. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  2. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  3. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  10. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.