5,000mAh बैटरी और 48MP कैमरा के साथ Poco M3 Pro 5G भारत में जल्द दे सकता है दस्तक

कहा जा रहा है कि पोको एम2 प्रो 5जी फोन और रेडमी नोट 10 प्रो 5जी फोन में एक जैसे होंगे। जिसका मतलब है कि पोको एम3 प्रो 5जी फोन में भी 6.5 इंच फुल एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 500 निट्स ब्राइटनेस मिल सकती है।

5,000mAh बैटरी और 48MP कैमरा के साथ Poco M3 Pro 5G भारत में जल्द दे सकता है दस्तक

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है

ख़ास बातें
  • Poco M3 Pro 5G में मिल सकता है 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग
  • फोन के भारतीय वेरिएंट का मॉडल नंबर M2103K19PI
  • पोको एम3 प्रो 5जी में मिलेगी Bluetooth v5.1 कनेक्टिविटी
विज्ञापन
Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन को कथित रूप से Bureau of Indian Standards (BIS) और US Federal Communications Commission (FCC) पर स्पॉट किया गया है। जहां BIS लिस्टिंग से इसके भारत लॉन्च की जानकारी मिलती है, वहीं, एफसीसी लिस्टिंग से इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा होता है। रिपोर्ट्स में संकेत मिलते हैं कि पोको एम3 प्रो 5जी फोन Redmi Note 10 5G स्मार्टफोन का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है, जिसे ग्लोबली पिछले महीने लॉन्च किया गया था। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यह स्मार्टफोन चीन में Redmi 20X फोन के रूप में दस्तक दे सकता है।

MySmartPrice की रिपोर्ट के मुताबिक, Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन BIS वेबसाइट के साथ-साथ FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर क्रमश: M2103K19PI और M2103K19PG के साथ लिस्ट हुआ था। टिप्सटर सुधांशू के ट्वीट के अनुसार, M2103K19G मॉडल नंबर Redmi Note 10 5G से जुड़ा हुआ है, जो कि पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया गया था। एफसीसी लिस्टिंग में यह साफतौर से उल्लेख किया गया है कि मॉडल नंबर M2103K19PG और M2103K19G के Xiaomi स्मार्टफोन्स वैसे तो एक-जैसे होंगे, लेकिन इसमें अंतर रियर पैनल पर स्थित होगा। इसके अलावा, एफसीसी लिस्टिंग में यह भी दिखता है कि कथित पोको एम3 प्रो 5जी फोन में 22 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा व यह फोन MIUI 12 पर काम करेगा और कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ वी5.1 मौजूद होगा।
 

Poco M3 Pro 5G specifications

कहा जा रहा है कि पोको एम2 प्रो 5जी फोन और रेडमी नोट 10 प्रो 5जी फोन में एक जैसे होंगे। जिसका मतलब है कि पोको एम3 प्रो 5जी फोन में भी 6.5 इंच फुल एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 500 निट्स ब्राइटनेस मिल सकती है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में 4 जीबी रैम व 128 जीबी UFS 2.2 स्टोरेज मौजूद होगी।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »