Poco ने ग्रीन कलर में पेश किए M6 5G और C65, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इन दोनों स्मार्टफोन्स में 6.74 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल) डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 फरवरी 2024 16:22 IST
ख़ास बातें
  • Poco के M6 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6100+ SoC है
  • इन स्मार्टफोन्स में 5,000 mAh की बैटरी और 18 W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है
  • Poco M6 5G में 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा वाली डुअल रियर कैमरा यूनिट है

इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर जल्द शुरू होगी

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco ने M6 5G और C65 स्मार्टफोन्स को पिछले वर्ष दिसंबर में भारत में लॉन्च किया था।  Xiaomi के इस सब-ब्रांड ने इन दोनों स्मार्टफोन को देश में नए ग्रीन कलर में पेश किया है। Poco के M6 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6100+ SoC और C65 5G में MediaTek Helio G85 दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स की 5,000 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर जल्द शुरू होगी। Poco C65 को तीन कलर्स - Pastel Blue, Pastel Green और Matte Black और M6 5G को Orion Blue, Polaris Green और Galactic Black के कलर्स में खरीदा जा सकेगा। Poco C65 के 4 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 8,499 रुपये, 6 GB + 128 GB का 9,499 रुपये और 8 GB + 256 GB वेरिएंट का 10,999 रुपये है। Poco M6 के 4 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 10,499 रुपये, 6 GB + 128 GB का 11,499 रुपये और 8 GB + 256 GB का 13,499 रुपये का है। 

इन दोनों स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल) डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। ये एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर चलते हैं। Poco M6 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Poco C65 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने X6 5G का 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाला नया वेरिएंट देश में लॉन्च किया था। इससे पहले यह 8 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB के वेरिएंट्स में उपलब्ध था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 SoC दिया गया है। Poco X6 5G में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ AMOLED डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इसके नए वेरिएंट का प्राइस 23,999 रुपये का है। इसे Snowstorm White और Mirror Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large 6.74-inch 90Hz display
  • Good battery life
  • Decent main rear camera
  • 2 years of Android OS updates
  • Bad
  • Slow charging
  • Overall camera performance is mediocre
  • Lots of bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1600x720 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  2. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
  3. ₹25000 में OnePlus N6, Poco M8 5G या Nothing Phone 3a Lite 5G में कौन सा है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
  2. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  3. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  4. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  5. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  6. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  7. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  8. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  9. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  10. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.