Poco F7 के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक; 7000mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ जानें कब होगा लॉन्च?

इससे पहले अपने एक पोस्ट में टिप्सटर ने बताया था कि Snapdagon 8s Elite चिपसेट मौजूदा 8 Elite का अंडरक्लॉक्ड वर्जन होगा, लेकिन यह Snapdragon 8 Gen 2 से ज्यादा बेहतर परफॉर्म करेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2024 18:51 IST
ख़ास बातें
  • Poco F7 को Qualcomm के अपकमिंग चिपसेट 8s Elite के साथ पेश किया जा सकता है
  • अपकमिंग फोन के 7000mAh बैटरी के साथ आने का भी दावा किया गया है
  • लीक कहना है कि फोन में 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले मिलेगा

Poco F6 के सक्सेसर के रूप में आ सकता है Poco F7 स्मार्टफोन

Photo Credit: Poco

Poco F7 के स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया गया है। पिछले कुछ समय में अपकमिंग स्मार्टफोन लीक्स के जरिए सुर्खियों में बना हुआ है। लेटेस्ट लीक में इसके डिस्प्ले, बैटरी और चिपसेट की डिटेल्स को शेयर किया गया है और यदि ये सही साबित होते हैं, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि अपकमिंग Poco स्मार्टफोन प्रभावित करने वाले स्पेसिफिकेशन्स के साथ आने वाला है। Poco F7 के Snapdragon 8s Elite के साथ आने की संभावना है, जो अभी घोषित किया जाना है। इसके अलावा, स्मार्टफोन के करीब 7,000mAh क्षमता की बैटरी के साथ आने की उम्मीद की जा रही है।

चीन के पॉपुलर टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) ने वीबो पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि Poco F7 को Qualcomm के अपकमिंग चिपसेट 8s Elite के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा, यह भी दावा किया गया है कि अपकमिंग Poco फोन 7000mAh बैटरी के साथ आएगा। इतना ही नहीं, यह भी कहा गया है कि फोन में 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले मिलेगा।

इससे पहले अपने एक पोस्ट में टिप्सटर ने बताया था कि Snapdagon 8s Elite चिपसेट मौजूदा 8 Elite का अंडरक्लॉक्ड वर्जन होगा, लेकिन यह Snapdragon 8 Gen 2 से ज्यादा बेहतर परफॉर्म करेगा।

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि Poco F7 को अपकमिंग Redmi Turbo 4 Pro के रीबैज के रूप में पेश किया जा सकता है। Poco F7 सीरीज में वेनिला मॉडल के अलावा, F7 Pro और लाइनअप में पहली बार पेश किया जा सकने वाला Ultra मॉडल भी होगा। इन दोनों के Redmi K80 और K80 Pro के रीबैज के रूप में आने की संभावना है।
Advertisement

DCS ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में यह भी दावा किया है कि अपकमिंग Poco F7 को अगले साल अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी F7 Pro और F7 Ultra को पहले लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी तक इन दोनों मॉडल्स को लेकर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Poco F7, Poco F7 Leaks, Poco F7 Specifications
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.