Poco F7 Pro नजर आया FCC सर्टिफ‍िकेशन पर, 90W चार्जिंग और बड़ी बैटरी से होगा पैक

Poco F7 सीरीज को बहुत जल्‍द ग्‍लोबल मार्केट में लॉन्‍च किया जा सकता है। हालिया सर्टिफ‍िकेशन से इस सीरीज की एक डिवाइस के बारे में जानकारी मिली है।

Poco F7 Pro नजर आया FCC सर्टिफ‍िकेशन पर, 90W चार्जिंग और बड़ी बैटरी से होगा पैक

फोन में 5830mAh की बैटरी मिलेगी, जो सपोर्ट करेगी 90W की चार्जिंग को। (सांकेतिक तस्‍वीर।)

ख़ास बातें
  • Poco F7 Pro स्‍पॉट हुआ FCC सर्टिफ‍िकेशंस पर
  • जल्‍द ग्‍लोबल मार्केट में किया जा सकता है पेश
  • इसमें दी जाएगी बड़ी बैटरी और 90W चार्जिंग
विज्ञापन
Poco F7 सीरीज को बहुत जल्‍द ग्‍लोबल मार्केट में लॉन्‍च किया जा सकता है। हालिया सर्टिफ‍िकेशन से इस सीरीज की एक डिवाइस के बारे में जानकारी मिली है। FCC सर्टिफ‍िकेशन पर मॉडल नंबर “24117RK2CG.” वाला एक पोको ब्रैंडेड फोन नजर आया है। इस डिवाइस को Poco F7 Pro का ग्‍लोबल वेरिएंट माना जा रहा है। FCC सर्टिफ‍िकेशन से फोन की प्रमुख खूबियों का पता चलता है। फोन का एक अहम फीचर होने वाला है इसकी 5,830mAh की बैटरी, जो सपोर्ट करेगी 90W की चार्जिंग को।   

91 मोबाइल्‍स की रिपोर्ट के अनुसार ‘पोको F7 Pro' रन करेगा एंड्रॉयड 15 ओएस वाले HyperOS 2.0 पर। इसमें ब्‍लूटूथ 5.4 और डुअल बैंड WiFi की कनेक्टिविटी मिलेगी। यह अलग-अलग फ्रीक्‍वेंसी बैंड पर 5G नेटवर्क्‍स को सपोर्ट करेगा। 

Poco F7 Pro की एक और खूबी होने वाला है इसका डिजाइन। इसे Xiaomi Redmi K80 का रीब्रैंड भी कहा जा रहा है, जिसे नवंबर में चीन में लॉन्‍च किया जा चुका है। अगर ऐसा होता है तो Poco F7 Pro के ज्‍यादातर स्‍पेसिफ‍िकेशंस Redmi K80 से मिलते-जुलते होंगे। 

तब फोन में स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्राेसेसर की उम्‍मीद है। 6.67 इंच का डिस्‍प्‍ले मिलेगा, जो 2K रेजॉलूशन के साथ 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का सोनी LYT-800 मेन कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। यह फोन IP68/IP69 सर्टिफ‍िकेशंस के साथ आ सकता है, जो फोन को पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बचाएंगी। 

इससे पहले Poco F7 Pro को IMEI डेटाबेस में देखा गया था। तब भी माना गया था कि इसे Redmi K80 के रीबैज के रूप में लॉन्च किया जाएगा। Poco F7 Pro के अलावा Poco F7 Ultra को IMEI डेटाबेस में मॉडल नंबर 24117RK2CG के साथ देखा जा चुका है। बात करें Poco F6 Pro की तो वह  Xiaomi के HyperOS इंटरफेस पर चलता है और इसमें 6.67-इंच का WQHD+ (1,440x3,200 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 SoC, 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50-मेगापिक्सल लाइट फ्यूजन 800 इमेज सेंसर, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »