• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Poco F5 Pro 5G के डिस्प्ले स्पेक्स आए सामने! 12GB रैम, 5160mAh बैटरी के साथ 9 मई को होगा लॉन्च!

Poco F5 Pro 5G के डिस्प्ले स्पेक्स आए सामने! 12GB रैम, 5160mAh बैटरी के साथ 9 मई को होगा लॉन्च!

Poco F5 Pro 5G को 9 मई को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया जाएगा।

Poco F5 Pro 5G के डिस्प्ले स्पेक्स आए सामने! 12GB रैम, 5160mAh बैटरी के साथ 9 मई को होगा लॉन्च!

Photo Credit: Twitter/ Poco

Poco F5 Pro 5G को 9 मई को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया जाएगा।

ख़ास बातें
  • Poco F5 Pro में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • इसका मेन कैमरा 64MP का OIS सपोर्टेड लेंस बताया गया है।
  • Poco F5 Pro में 5,160mAh बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है
विज्ञापन
Poco की तरफ से Poco F5 सीरीज को 9 मई को लॉन्च किया जाना है। कंपनी इस सीरीज में Poco F5 5G और Poco F5 Pro 5G को पेश करने जा रही है। लॉन्च से पहले इसके डिजाइन और कुछ मेन स्पेसिफिकेशंस को कंपनी टीज भी कर दिया है। अब एक और अपडेट इसे लेकर दिया गया है जिसमें सीरीज के मॉडल Poco F5 Pro 5G के डिस्पले स्पेक्स के बारे में बताया गया है। आइए आपको बताते हैं कि इस फोन में किस तरह का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। 

Poco F5 Pro 5G को 9 मई को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया जाएगा। सीरीज में इस फोन के साथ Poco F5 5G भी लॉन्च होगा। इन दोनों ही स्मार्टफोन के बारे में कंपनी कई डिटेल्स टीज कर चुकी है। अब Poco F5 Pro 5G के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस के बारे में नया अपडेट दिया गया है। इस फोन में WQHD+ डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें सेंटर में पंच होल कटआउट भी बताया गया है। जहां पर सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। टीजर इमेज में इसके डिस्प्ले फीचर्स को देखा जा सकता है। 

इसके अलावा इसके रियर पैनल के बारे में भी यहां कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलने वाला है। जिसके साथ में LED फ्लैश भी होगा। इसका कैमरा सेअटप एक आयताकार मॉड्यूल में आने वाला है। कंपनी ने अभी तक बहुत अधिक जानकारी इन डिवाइसेज के बारे में बाहर नहीं बाहर की है। लेकिन इनको लेकर लीक्स लगातार सामने आ रहे हैं। 

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, Poco F5 Pro में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 3200 x 1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। फोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC के साथ आ सकता है जिसके साथ में 12 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज पेअरिंग देखने को मिल सकता है। इसका मेन कैमरा 64MP का OIS सपोर्टेड लेंस बताया गया है। साथ में 8 मेगापिक्सल, 2 मेगापिक्सल लेंस भी सपोर्टेड होंगे। सेल्फी के लिए फोन 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। 

Poco F5 Pro में 5,160mAh बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग के साथ देखने को मिल सकती है। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट बताया गया है। इसके अलावा इसमें वायरलेस चार्जिंग फीचर भी देखने को मिल सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में अंडरडिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखने को मिल सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,100 mAh बैटरी, दो फ्रंट कैमरा वाला टैबलेट Honor Pad X10 Pro Max हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  3. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  4. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  5. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  6. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  7. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  9. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  10. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »