Poco F2 की तस्वीर आई सामने, वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले की मिली झलक

Xiaomi भले ही Poco F1 को लेकर व्यस्त हो, लेकिन कयासों के बाज़ार में इसके अपग्रेड Poco F2 को लेकर चर्चा गर्म है। अब Xiaomi Poco F2 का एक कंसेप्ट रेंडर सामने आया है।

Poco F2 की तस्वीर आई सामने, वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले की मिली झलक

Photo Credit: Twitter/ Benjamin Geskin

ख़ास बातें
  • Poco F2 के कंसेप्ट रेंडर में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है
  • Poco F2 में ज़्यादा स्क्रीन टू बॉडी रेशियो हो सकता है
  • Poco F2 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा
विज्ञापन
Xiaomi भले ही Poco F1 को लेकर व्यस्त हो, लेकिन कयासों के बाज़ार में इसके अपग्रेड Poco F2 को लेकर चर्चा गर्म है। अब Xiaomi Poco F2 का एक कंसेप्ट रेंडर सामने आया है। रेंडर में दिख रहा फोन का डिज़ाइन Poco F1 के डिज़ाइन से काफी अलग है। इसके अलावा नए हैंडसेट में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। याद रहे कि शाओमी के पोको ब्रांड के पहले स्मार्टफोन Poco F1 को ट्रेडिशनल डिस्प्ले नॉच के साथ पेश किया गया था।

Benjamin Geskin नाम के एक टिप्सटर ने शाओमी पोको एफ2 का एक कंसेप्ट रेंडर सार्वजनिक किया है। इस रेंडर को अब तक लीक हुई जानकारियों और कयासों के आधार पर बनाया गया है। रेंडर में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच नज़र आ रहा है। यह Xiaomi Mi Play जैसा है। लेकिन पोको एफ1 ट्रेडिशनल नॉच के साथ आता है। गौर करने वाली बात है कि हाल ही में Xiaomi Redmi 7 Pro को TENAA पर वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ लिस्ट किया गया था।

इस नॉच डिज़ाइन के कारण Poco F2 में ज़्यादा स्क्रीन टू बॉडी रेशियो हो सकता है। कंसेप्ट रेंडर में वर्टिकल पोज़ीशन में डुअल रियर कैमरा सेटअप नज़र आ रहा है। याद रहे कि Poco F1 में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप है।

Poco F2 के कंसेप्ट रेंडर में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा पोको की ब्रांडिंग है। बता दें कि यह कंसेप्ट रेंडर है। ऐसे में फोन के आखिरी डिज़ाइन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

इससे पहले Geekbench लिस्टिंग से खुलासा हुआ कि Poco F2 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा और इसमें स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा। गौर करने वाली बात है कि Poco F1 को हाल ही में एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित मीयूआई 10 अपग्रेड मिला था। इसके अलावा पहला पोको एफ1 हैंडसेट स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आया था। ऐसे में हम नेक्स्ट जेनरेशन डिवाइस में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर की उम्मीद कर सकते हैं।

Xiaomi ने हाल ही में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज से लैस Poco F1 Armoured Edition मार्केट में उतारा था। नए वेरिएंट की सेल 23,999 रुपये में शुरू हो चुकी है। वहीं, Poco F1 के सभी वेरिएंट की कीमतों में 1,000 रुपये की कटौती की गई थी। अब इस फोन की कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco F2, Poco
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »