Xiaomi Poco F1 इस अनोखे रंग में 11 अक्टूबर से होगा उपलब्ध

Poco F1 को भारतीय मार्केट में नए अवतार में उतारने की तैयारी है। Poco F1 के रोसो रेड वेरिएंट के बारे में हैंडसेट के लॉन्च इवेंट में ही बताया गया था, अब इसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है।

Xiaomi Poco F1 इस अनोखे रंग में 11 अक्टूबर से होगा उपलब्ध

Poco F1 की सेल Flipkart और Mi.Com पर होती है

ख़ास बातें
  • Xiaomi Poco F1 के इस वेरिएंट की भी कीमत 20,999 रुपये से शुरू
  • स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है Poco F1 की अहम खासियत
  • Xiaomi Poco F1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे दिए गए हैं
विज्ञापन
Poco F1 को भारतीय मार्केट में नए अवतार में उतारने की तैयारी है। Poco F1 के रोसो रेड वेरिएंट के बारे में हैंडसेट के लॉन्च इवेंट में ही बताया गया था, अब इसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है। फोन नए रंग में तीनों ही वेरिएंट में उपलब्ध होगा- 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज। हैंडसेट का यह कलर वेरिएंट 11 अक्टूबर को होने वाली अगली सेल में उपलब्ध होगा। रंग के अलावा Poco F1 Rosso Red वेरिएंट के बाकी स्पेसिफिकेशन और फीचर पहले वाले वेरिएंट जैसे ही हैं। इसमें क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो OnePlus 6Samsung Galaxy Note 9 जैसे फ्लैगशिप हैंडसेट का हिस्सा है।
 

Poco F1 की भारत में कीमत और उपलब्धता

मार्केट में शाओमी पोको एफ1 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 20,999 रुपये में बेचा जाता है। दूसरी तरफ, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत 23,999 रुपये है। फोन का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 28,999 रुपये में उपलब्ध है। स्मार्टफोन में पॉलीकार्बोनेट बैक है। Poco F1 की अगली सेल 11 अक्टूबर को है। इस दिन हैंडसेट रोसो रेड, स्टील ब्लू और ग्रेफाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। पहले की तरह पोको ब्रांड के पहले हैंडसेट को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर बेचा जाएगा।
 

Poco F1 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Xiaomi Poco F1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.6 पर चलेगा। MIUI 10 अपडेट जल्द ही दिए जाने का वादा है। कंपनी ने एंड्रॉयड पी अपडेट देने का भी भरोसा दिया है। Xiaomi ने जानकारी दी है कि वह Poco F1 के लिए मीयूआई का कस्टमाइज़्ड वर्ज़न इस्तेमाल में ला रही है। इंटरफेस में थोड़े बदलाव किए गए हैं। पोको लॉन्चर स्टॉक एंड्रॉयड यूआई जैसा लगता है। थर्ड पार्टी ऐप आइकन के लिए भी सपोर्ट है।

Poco F1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो लिक्विडकूल टेक्नोलॉजी के साथ आता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi Poco F1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है। इसी सेंसर का इस्तेमाल शाओमी के Mi 8 और Mi Mix 2s जैसे फ्लैगशिप फोन में हुआ है। दूसरा 5 मेगापिक्सल का सैमसंग का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है जो एचडीआर और एआई ब्यूटी फीचर से लैस है। फोन में इंफ्रारेड लाइट है जो फेस अनलॉक फीचर में काम आता है। Xiaomi ने बताया कि एआई कैमरे को भारत के लिए ट्यून किया गया है और इसमें सीन रिकग्निशन फीचर भी है। कंपनी ने डायरेक एचडी साउंड सपोर्ट होने की बात की है।

Poco F1 की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। हाइब्रिड सिम स्लॉट की मदद से यूज़र स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी+, वीओेएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। गौर करने वाली बात है कि फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3 को सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Sturdy body
  • Good battery life
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • No video stabilisation at 4K
डिस्प्ले6.18 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2246 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco F1, Poco F1 Price in India, Poco F1 Specifications, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  7. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  9. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »