Oppo ने भारत में नया किफायती स्मार्टफोन Oppo A6c लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy M17 5G और Motorola G45 5G से हो रही है।
Photo Credit: Oppo/Samsung/Motorola
Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G vs Motorola G45 5G
Oppo ने भारत में नया किफायती स्मार्टफोन Oppo A6c लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy M17 5G और Motorola G45 5G से हो रही है। Oppo A6c में ऑक्टा कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G में कंपनी का Exynos 1330 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Motorola G45 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेनरेशन 3 प्रोसेसर से लैस है। आइए Oppo A6c, Samsung Galaxy M17 5G और Motorola G45 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।
कीमत और स्टोरेज
Oppo A6c के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 4GB+1284GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 15,499 रुपये है। वहीं Motorola G45 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है।
डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
Oppo A6c में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1570 पिक्सल,120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Motorola G45 5G में 6.5 इंच की एचडीप्लस डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।
बैटरी बैकअप
Oppo A6c में 7000mAh बैटरी दी गई है जो कि 15W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G में 5,000mAh की बैटरी आती है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Motorola G45 5G में 5,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Oppo A6c में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करता है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 के साथ आता है। जबकि Motorola G45 5G एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
प्रोसेसर
Oppo A6c में ऑक्टा कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G में Samsung Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Motorola G45 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेनरेशन 3 प्रोसेसर से लैस है।
कैमरा सेटअप
Oppo A6c के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Motorola G45 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर
Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ