Poco C75 के स्पेसिफिकेशंस और कलर्स का खुलासा, गजब होगा बजट फोन

Xiaomi का सब-ब्रांड का एक बजट स्मार्टफोन Poco C75 लेकर आ रहा है।

Poco C75 के स्पेसिफिकेशंस और कलर्स का खुलासा, गजब होगा बजट फोन

Photo Credit: Poco

Poco C65 में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Poco C75 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.88 इंच की HD+ LCD टचस्क्रीन है।
  • Poco C75 में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
  • Poco C75 में 5,160mAh बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Xiaomi का सब-ब्रांड का एक बजट स्मार्टफोन Poco C75 लेकर आ रहा है। हाल ही में आगामी फोन एफसीसी सर्टिफिकेशन पर नजर आया था। अब कुछ आकर्षक कलर ऑप्शन के साथ फोन के रेंडर्स सामने आए हैं। Poco C75 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.88 इंच की HD+ LCD टचस्क्रीन मिलेगी। इस फोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। आइए Poco C75 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Poco C75 Specifications


Poco C75 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.88 इंच की HD+ LCD टचस्क्रीन है। रेंडरर्स में Poco C75 तीन अलग-अलग कलर्स ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन में नजर आया है। प्रत्येक ऑप्शन में ड्यूल-टोन फिनिश मिलता है। हालांकि, ब्लैक कलर का लुक ज्यादा लाइट है, ग्रीन और गोल्ड निचले आधे भाग पर संगमरमर जैसी फिनिश के साथ उभर कर सामने आता है। इसके अलावा फोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसमें 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज आएगी। फोन में 5,160mAh बैटरी दी गई है जो कि 18W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह एक बजट डिवाइस के लिए अच्छी बैटरी लाइफ प्रदान करेगी।

कैमरा सेटअप में चार कटआउट के साथ राउंड लुक है। पहले में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दूसरे में 0.08 मेगापिक्सल का कैमरा है, जिसके साथ LED फ्लैश भी है। आखिरी कटआउट सिर्फ डिजाइन को बेहतर बनाने के लिए है। यू-शेप के नॉच में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। C75 में पावर बटन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, कॉन्टैक्टलेस पेमेंट के लिए एनएफसी और एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक मिलने की उम्मीद है, यह फीचर नए फोन से तेजी से गायब हो रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  4. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  5. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  6. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  7. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  8. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  9. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  10. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »