50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Poco C55 लॉन्च, 10 हजार से कम कीमत में धांसू फीचर्स

Poco C55 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है, वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 10,999 रुपये में उपलब्ध है।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Poco C55 लॉन्च, 10 हजार से कम कीमत में धांसू फीचर्स

Photo Credit: Poco

Poco C55 में 6.71 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Poco ने भारतीय बाजार में Poco C55 को लॉन्च कर दिया है।
  • Poco C55 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है।
  • Poco C55 में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G85 SoC प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन
Poco ने भारतीय बाजार में Poco C55 को लॉन्च कर दिया है। सी-सीरीज के तहत आने वाला Poco का यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G85 SoC पर काम करता है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिय गया है। इस फोन में 6.71 इंच की HD + डिस्प्ले दी गई है। पोको सी55 में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और यह 4जी कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है। 5,000mAh की बैटरी वाला यह फोन MIUI 13 पर काम करता है। आइए पोको के इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Poco C55 की कीमत और उपलब्धता


Poco C55 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है, वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 10,999 रुपये में उपलब्ध है। कलर ऑप्शन के लिए यह फोन Cool Blue, Forest Green और Power Black कलर में आएगा। उपलब्धता की बात करें तो यह फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 28 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 

कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि Poco C55 बेस मॉडल पहले दिन 8,499 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा। वहीं हायर स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में मिलेगा। डिस्काउंटेड कीमत में एचडीएफसी बैंक, एसबीआई बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ऑफर शामिल हैं।
 

Poco C55 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Poco C55 में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G85 SoC प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है। इस फोन में 6.71 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1650 पिक्सल है। 534 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz और टच सैंपलिंग रेट 120Hz है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Poco के इस फोन में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, 4जी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी पोर्ट शामिल है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन IP52 रेटिंग के साथ आता है, जिससे पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, वर्चुअल प्रॉक्सिमिटी सेंसर और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन की ऑनबोर्ड स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.71 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + Unspecified
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन720x1650 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »