पेटीएम क्रिसमस सेल: Moto C, Vivo V7+ और Samsung Galaxy J3 Pro समेत कई फोन पर ऑफर

ई-कॉमर्स में अपनी जगह मजबूत करने के इरादे से, पेटीएम ने मंगलवार को अपनी मेरी क्रिसमस सेल शुरू कर दी नई। पेटीएम की Merry Chirstmas सेल में स्मार्टफोन और टैबलेट पर आकर्षक कैशबैक और छूट मिल रही है।

पेटीएम क्रिसमस सेल: Moto C, Vivo V7+ और Samsung Galaxy J3 Pro समेत कई फोन पर ऑफर
विज्ञापन
ई-कॉमर्स में अपनी जगह मजबूत करने के इरादे से, पेटीएम ने मंगलवार को अपनी मेरी क्रिसमस सेल शुरू कर दी नई। पेटीएम की Merry Chirstmas सेल में स्मार्टफोन और टैबलेट पर आकर्षक कैशबैक और छूट मिल रही है। इनमें iPhone X, iPhone 8, Vivo V7+ और Moto G5S समेत कई दूसरे वेरिएंट शामिल हैं। पेटीएम ने बड़े ब्रांड जैसे ऐप्पल, लेनोवो, मोटोरोला, सैमसंग, सोनी और शाओमी के प्रोडक्ट को ऑफर के साथ लिस्ट किया है।
 

मोबाइल फोन पर पेटीएम मॉल डील

पेटीएम ने iPhone X 64 जीबी वेरिएंट को 4,000 रुपये कैशबैक के साथ लिस्ट किया है। इस कैशबैक के लिए  "A4K" प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा, जिससे इस हैंडसेट की कीमत 84,996 रुपये (एमआरपी 92,430 रुपये) रह जाती है। इसी तरह, पेटीएम मॉल ने आईफोन 8 64 जीबी को 57,439 रुपये (एमआरपी 66,120 रुपये) के साथ लिस्ट किया है। छूट को "A6K" प्रोमो कोड का इस्तेमाल कर 6,000 रुपये कैशबैक के साथ और बढ़ाया जा सकता है। आईफोन 7 32 जीबी वेरिएंट भी 44,340 रुपये (एमआरपी 50,810 रुपये) में उपलब्ध है जो "MALLIPHONE7" प्रोमोकोड इस्तेमाल करने के बाद 39,290 रुपये की प्रभावी कीमत में मिल जाएगा। इसके अलावा, ग्राहक iPhone SE 32GB को 19,958 (एमआरपी 26,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। "MOB2500" प्रोमो कोड के साथ 2,500 रुपये का कैशबैक भी पाया जा सकता है।

पेटीएम डील में कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर भी छूट और कैशबैक मिल रहा है। मोटो सी 16 जीबी 5,333 रुपये (एमआरपी 6,799 रुपये) में उपलब्ध है और "GET8" प्रोमो कोड इस्तेमाल कर फोन पर 431 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक भी पाया जा सकता है। इसके अलावा, वीवो वी7+ 64 जीबी वेरिएंट को 21,990 रुपये (एमआरपी 22,990 रुपये) में लिस्ट किया है और इसस पर "SAVE5" प्रोमो कोड के साथ 1,100 रुपये का कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। मोटो जी5एस भी 12,858 रुपये (एमआरपी 14,999 रुपये) की कीमत में उपलब्ध है। "MOBSAN12" प्रोमो कोड इस्तेमाल करने पर कैशबैक के बाद फोन की प्रभावी कीमत 11,315 रुपये रह जाएगी।

सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो 32 जीबी वेरिएंट इस पेटीएम मॉल सेल में 7,990 रुपये की कीमत में मिल रहा है। इस फोन पर "SAM5" प्रोमो कोड इस्तेमाल करने पर 400 रुपये का कैशबैक भी मिल जाएगा। इसके अलावा, लेनोवो ए6600 प्लस को 6,149 रुपये में लिस्ट किया गया है, जिस पर  "GET8" कोड का इस्तेमाल कर छूट पाई जा सकती है। इसके साथ ही, वीवो वाई55एस, लेनोवो के6 पावर, लेनोवो ज़ेड2 प्लस और मोटो जी5 पर भी छूट और कैशबैक ऑफर दिए जा रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Paytm, Paytm sale, Paytm mobile sale, Paytm mall deal
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »