Panasonic P101 में है 18:9 डिस्प्ले, कीमत 6,999 रुपये

पैनासोनिक ने भारतीय मार्केट 18:9 डिस्प्ले से लैस अपना दूसरा स्मार्टफोन लॉन्च किया है। हम बात कर रहे हैं Panasonic P101 की। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह हैंडसेट बजट सेगमेंट यूज़र के लिए है।

Panasonic P101 में है 18:9 डिस्प्ले, कीमत 6,999 रुपये
ख़ास बातें
  • डुअल-सिम पैनासोनिक पी101 हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है
  • 5.45 इंच के बिग व्यू आईपीएस डिस्प्ले से लैस है पैनासोनिक पी101
  • पैनासोनिक पी101 में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है
विज्ञापन
पैनासोनिक ने भारतीय मार्केट 18:9 डिस्प्ले से लैस अपना दूसरा स्मार्टफोन लॉन्च किया है। हम बात कर रहे हैं Panasonic P101 की। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह हैंडसेट बजट सेगमेंट यूज़र के लिए है। अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यूज़र को पैनासोनिक पी101 में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-प्रोसेसर, 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा, स्मार्ट एक्शन्स और 5.45 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। जानकारी दी गई है कि Panasonic P101 की बिक्री मंगलवार से शुरू हो गई है  और यह संगीता मोबाइल्स रिटेल स्टोर में उपलब्ध है।
 

Panasonic P101 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

Panasonic P101 हैंडसेट का दाम 6,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत, आइडिया की ओर से नए पैनासोनिक स्मार्टफोन के साथ नया आइडिया कनेक्शन लेने वाले यूज़र को 60 जीबी डेटा दिया जा रहा है। इसके लिए यूज़र को 199 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। ऐसा करने पर 28 दिनों की वैधता के साथ 10 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इस ऑफर का फायदा 6 बार लिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आइडिया की ओर से यूज़र के लिए 2,000 रुपये कैशबैक का भी ऑफर है।
 

Panasonic P101 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम पैनासोनिक पी101 हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है। स्मार्टफोन में 5.45 इंच का बिग व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। इस पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास है। हैंडसेट में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 2 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो पैनासोनिक पी101 में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी है। वहीं, फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

Panasonic P101 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एजीपीएस और एफएम रेडियो शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कंपास और एंबियंट लाइट सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। Panasonic P101 की बैटरी 2500 एमएएच की है। हैंडसेट का डाइमेंशन 148.8x72x9.1 मिलीमीटर का है और वज़न 145 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1 Nougat
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »