Panasonic Eluga Z1, Eluga Z1 Pro भारत में लॉन्च, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

Panasonic Eluga Z1, Eluga Z1 Pro स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। आइए हम आपको पैनासोनिक ब्रांड के दोनों स्मार्टफोन के दाम और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

Panasonic Eluga Z1, Eluga Z1 Pro भारत में लॉन्च, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

Panasonic Eluga Z1, Eluga Z1 Pro भारत में लॉन्च

ख़ास बातें
  • पैनासोनिक एलुगा जेड1 प्रो की भारत में कीमत 17,490 रुपये
  • पैनासोनिक एलुगा जेड1 का दाम 14,490 रुपये
  • ऑफलाइन रिटेलर पर मिलेंगे Panasonic Eluga Z1, Eluga Z1 Pro
विज्ञापन
Panasonic Eluga Z1, Eluga Z1 Pro स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। पैनासोनिक एलुगा जेड1, एलुगा जेड1 प्रो डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के मामले में एक दूसरे से मिलते जुलते हैं। Panasonic Eluga Z1, Eluga Z1 Pro स्मार्टफोन में केवल रैम और इनबिल्ट स्टोरेज का अंतर है। पैनासोनिक ब्रांड के दोनों ही स्मार्टफोन माइक्रोसॉफ्ट SwiftKey कीबोर्ड के साथ आते हैं। कंपनी का कहना है कि इस कीबोर्ड की मदद से यूजर एक समय में पांच भारतीय भाषाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे वो भी बिना सेटिंग में बदलाव किए। Panasonic के दोनों ही हैंडसेट कंपनी के Arbo Hub के साथ आते हैं।
 

Panasonic Eluga Z1, Eluga Z1 Pro की भारत में कीमत

पैनासोनिक एलुगा जेड1 का दाम 14,490 रुपये तो वहीं पैनासोनिक एलुगा जेड1 प्रो की कीमत भारत में 17,490 रुपये तय की गई है। Panasonic Eluga Z1, Eluga Z1 Pro दोनों ही स्मार्टफोन की सेल 31 अक्टूबर से शुरू होगी। पैनासोनिक ब्रांड के दोनों ही स्मार्टफोन ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर मिलेंगे।
 

Panasonic Eluga Z1, Eluga Z1 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वाले पैनासोनिक एलुगा जेड1 और एलुगा जेड 1 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन में 6.19 इंच एचडी+ (720x1500 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक हीलियो पी22 ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ Eluga Z1 में 3 जीबी रैम और Eluga Z1 Pro में 4 जीबी रैम दी गई है।

अब बात कैमरा की। फोटोग्राफी के लिए Panasonic Eluga Z1 और Eluga Z1 Pro में दो रियर कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। दोनों ही स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कैमरा ऐप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टाइम लैप्स, स्लो मोशन, ब्यूटी मोड, बैक लाइट, लाइव फोटो, ग्रुप सेल्फी और डिजिटल अवतार सपोर्ट के साथ आता है।

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए पैनासोनिक एलुगा जेड1 में 32 जीबी और एलुगा जेड1 प्रो में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए 4 जी वोल्ट, वाईफाई, ब्लूटूथ वर्जन5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और ओटीजी सपोर्ट वाला माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल है। एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। सिक्योरिटी के लिए दोनों ही स्मार्टफोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर रहेंगे। दोनों फोन की लंबाई-चौड़ाई 157.2x76.25x8.05 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.19 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1500 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले साइज15.60-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन1366x768 पिक्सल
प्रोसेसरकोर आई5
रैम12 जीबी
ओएसWindows 10
हार्ड डिस्क1TB
एसएसडीनहीं
ग्राफ़िक्सइंटेल एचडी ग्राफिक्स 620
वज़न2.19 किलो
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  5. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  6. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  7. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  8. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  9. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  10. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »