OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 को लेटेस्ट अपडेट में मिला OnePlus Buds सपोर्ट, और...

OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 के लिए फिलहाल लेटेस्ट अपडेट स्टैज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है, जो कि शुरुआती रूप में चुनिंदा यूज़र्स को ही प्राप्त होगा।

OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 को लेटेस्ट अपडेट में मिला OnePlus Buds सपोर्ट, और...

लेटेस्ट अपडेट में प्राप्त होगा ‘Clock Style' विकल्प

ख़ास बातें
  • OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 को भारत में मिला OxygenOS 10.3.4 अपडेट
  • जल्द यूरोपियन यूनियन (EU) के लिए ज़ारी किया जाएगा OxygenOS 10.0.7 अपडेट
  • नया अपडेट रीडिंग मोड में अब नया Chromatic इफेक्ट भी लेकर आया है
विज्ञापन
OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 स्मार्टफोन को भारत में और अन्य ग्लोबल मार्केट में OxygenOS 10.3.4 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। कंपनी ने अपडेट रोलआउट की जानकारी अपने कम्युनिटी फोरम के जरिए दी है, इसके अलावा यह भी बताया गया है कि यूरोपियन यूनियन (EU) नेशन के लिए OxygenOS 10.0.7 अपडेट जल्द ही ज़ारी किया जाएगा। फिलहाल, इस अपडेट को स्टैज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है, जो कि शुरुआती रूप में चुनिंदा यूज़र्स को ही प्राप्त होगा। नया अपडेट अपने साथ हाल ही में लॉन्च हुए कंपनी के पहले ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) OnePlus Buds का सपोर्ट लेकर आया है। इसके अलावा इसमें आपको अन्य बदलावों के साथ जुलाई 2020 सिक्योरिटी पैच भी मिलेगा।
 

OxygenOS 10.3.4, OxygenOS 10.0.7 availability

OnePlus ने अपने कम्युनिटी फोरम पर कल अपडेट रोलआउट का ऐलान किया और कहा कि चुनिंदा OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 हैंडसेट्स को भारत और ग्लोबल मार्केट्स में OxygenOS 10.3.4 अपडेट प्राप्त हो चुका है। इसके साथ ही फोरम पर यह भी जानकारी दी गई कि यूरोपियन यूनियन मार्केट्स के लिए जल्द ही OxygenOS 10.0.7 अपडेट ज़ारी किया जाएगा।

आपको बता दें, अपडेट रोलआउट किसी भी विशेष क्षेत्र के लिए नहीं है। कंपनी का कहना है कि इस अपडेट को वर्तमान में सीमित संख्या के रेंडम यूज़र्स व सीमित डिवाइस के लिए ज़ारी किया गया है। इसे स्टैज्ड मैनर में इसलिए रोलआउट किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लेटेस्ट अपडेट में कोई गंभीर बग मौजूद न हो। वनप्लस ने यह भी साफी किया है कि VPN का इस्तेमाल करके बिल्ड को डाउनलोड करने से भी का नहीं चलने वाला।
 

OxygenOS 10.3.4, OxygenOS 10.0.7 changelog

लेटेस्ट ऑक्सिज़नओएस अपडेट में OnePlus Buds का इंटीग्रेशन शामिल है, जो कि कंपनी के पहले ट्रू वायरलेस ईयरफोन के तौर पर पिछले महीने ही लॉन्च किए गए हैं। वनप्लस लगातार अपने सभी डिवाइस में इस ईयरबड्स का सपोर्ट पेश कर रहा है, जिसमें OnePlus 6 सीरीज़, OnePlus 8 सीरीज़, और OnePlus Nord आदि शामिल हैं।

इस अपडेट में फोन स्क्रीन के लिए कस्टमाइज़ेबल क्लॉक स्टाइल्स को भी पेश किया गया है। ‘Clock Style' विकल्प अब सेटिंगस में Customization ऑप्शन के तहत उपलब्ध होगा।

नया अपडेट रीडिंग मोड में अब नया Chromatic इफेक्ट भी लेकर आया है, जो कि यूज़र्स को डिस्प्ले कलर रेंजर और सैचुरेशन की मदद से बेहतर रीडिंग अनुभव प्रदान करेगा। आप इस विकल्प का इस्तेमाल सेटिंग्स में जाकर कर सकते हैं। जिसके लिए आपको पहले सेटिंग्स में जाना होगा और फिर डिस्प्ले पर क्लिक करना होगा। यहां पर आपको रीडिंग मोड में क्लिक करना होगा और फिर Reading mode को ऑन कर Chromatic इफेक्ट का इस्तेमाल करें।

आपको बता दें, यह ओवर-द-एयर अपडेट जुलाई 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आया है। कंपनी का कहना है कि इस अपडेट के साथ डबल टैप करने पर स्क्रीन ऑन न होने वाली समस्या को फिक्स कर दिया गया है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build
  • Vivid and immersive display
  • Powerful stereo speakers
  • Snappy UI and app performance
  • Useful secondary cameras
  • Good battery life
  • कमियां
  • Heavy
  • Inconsistent AF in macros
  • 4K videos have oversaturated colours
  • Mediocre low-light video performance
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन1440x3120 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent performance
  • All-day battery life
  • Loud stereo speakers
  • कमियां
  • Below-average low-light camera performance
  • Inconsistent focus in portraits and macros
  • Poor low-light video stabilisation
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 7 Pro, OnePlus 7, OxygenOS Update, OnePlus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. StepX Neo लॉन्च! AI Agent वाला फोन जो खुद बुक करेगा फ्लाइट, करेगा ट्रांसलेशन और कई काम
  2. Redmi 17C 5G में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. यूरोप और अमेरिकी मार्केट छोड़ रहा है OnePlus? इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान
  4. RAM की कमी ने बिगाड़ा खेल! 13 साल में सबसे नीचे स्मार्टफोन सेल्स, Samsung फिर बना नंबर-1 ब्रांड
  5. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  6. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
  7. Google Photos का स्टोरेज फुल हो गया? जरूरी फोटो डिलीट किए बिना ऐसे बनाएं जगह
  8. अब घर बैठे प्रिंट करें फोटो! Xiaomi का नया ब्लूटूथ प्रिंटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  9. BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
  10. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »