Oppo की फोल्डेबल स्मार्टफोन Find N5 के लॉन्च की तैयारी, Sony का हो सकता है प्राइमरी कैमरा

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite हो सकता है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 नवंबर 2024 18:21 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश किए गए Find N3 की जगह लेगा
  • इस स्मार्टफोन में 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले हो सकता है
  • Oppo के Find N5 को अगले वर्ष की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo का फोल्डेबल स्मार्टफोन Find N5 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश किए गए Find N3 की जगह लेगा। इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से पता चला है। कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में इसे OnePlus Open 2 के तौर पर लाया जा सकता है। OnePlus Open भी Find N3 का रीब्रांडेड वर्जन था।  

टिप्सटर Smart Pikachu ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Oppo के Find N5 को अगले वर्ष की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite हो सकता है। इस स्मार्टफोन में एक सर्कुलर मॉड्यूल के अंदर 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। Find N3 की तुलना में यह थिन और हल्का हो सकता है। इससे पहले कुछ लीक में कहा गया था कि इस स्मार्टफोन में 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले हो सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में अलर्ट स्लाइडर भी दिया जा सकता है। 

देश में Oppo की Find X8 सीरीज को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Find X8 और Find X8 Pro के साथ Find X8 Ultra को शामिल किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। हाल ही में टिप्सटर Digital Chat Station ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में कंपनी के एक प्रोटोटाइप डिवाइस के बारे में जानकारी दी थी। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite है। इस स्मार्टफोन में नया Hasselblad कैमरा है। यह डिवाइस Find X8 Ultra हो सकता है। इसमें अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट रीडर दिया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन का BOE X2 LTPO OLED पैनल क्वाड-कर्व्ड ऐज स्क्रीन के साथ हो सकता है। इस टिप्सटर का दावा है कि प्रोटोटाइप डिवाइस में 6.82 इंच का डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। कंपनी की Find X8 सीरीज को चीन में लाया गया है। इस सीरीज के Find X8 में 5,630 mAh और Find X8 Pro में 5,910 mAh की बैटरी है। Find X8 Pro में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट के साथ डुअल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हैं। Find X8 में 6.59 इंच और Find X8 Pro में 6.78 इंच का डिस्प्ले है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,805 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2,268x2,440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  3. Flipkart Freedom Sale: 33 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25+
  4. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  5. 120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  6. ट्रेन छूटने का नहीं रहेगा डर, रेल किस प्लेटफॉर्म पर आ रही है, ऐसे मिलेगी लाइव जानकारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  3. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  7. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  8. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
  10. 120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.