Oppo के अंडर-डिस्प्ले कैमरा स्मार्टफोन का टीज़र ज़ारी

टीज़र वीडियो को Oppo के आधिकारिक वीबो अकाउंट से साझा किया गया है। इस में ओप्पो द्वारा बीते सालों में फ्रंट कैमरे के लिए अपनाए गए डिज़ाइन को दिखाया गया है।

Oppo के अंडर-डिस्प्ले कैमरा स्मार्टफोन का टीज़र ज़ारी
ख़ास बातें
  • Oppo का यह फोन फुल-स्क्रीन डिज़ाइन के साथ आएगा
  • शंघाई में आयोजित हो रहे मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में उठेगा इस फोन से पर्दा
  • Xiaomi और Honor भी इस खास तकनीक पर काम कर रहे हैं
विज्ञापन
Oppo ने हाल ही में एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजे थे। इस इवेंट में कंपनी अपनी अंडर-डिस्प्ले कैमरा टेक्नोलॉजी से पर्दा उठाएगी। Oppo ने अब एक छोटा सा टीज़र वीडियो ज़ारी किया है जिसमें फोन के अंडर-डिस्प्ले कैमरा की झलक मिली है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि ओप्पो का अंडर डिस्प्ले वाला कैमरा फोन किस सीरीज़ का हिस्सा होगा। लेकिन यह पता है कि इसकी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो ज़्यादा होगी और चारों किनारे पर लगभग ना के बराबर के बेज़ल होंगे। Oppo की अंडर डिस्प्ले कैमरा टेक्नोलॉजी की आधिकारिक झलक 26 जून को शंघाई में आयोजित हो रहे मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में मिलेगी।

टीज़र वीडियो को Oppo के आधिकारिक वीबो अकाउंट से साझा किया गया है। इस में ओप्पो द्वारा बीते सालों में फ्रंट कैमरे के लिए अपनाए गए डिज़ाइन को दिखाया गया है। शुरुआत में चौड़े बेज़ल वाले फोन दिखते हैं। फिर Oppo के रोटेटिंग कैमरा मॉड्यूल, ट्रेडिशनल नॉच, वाटरड्रॉप नॉच, ओप्पो फाइंड एक्स का स्लाइडिंग कैमरा डिज़ाइन और Oppo Reno के पॉप-अप कैमरा डिज़ाइन को भी दिखाया गया है। आखिर में हमें एक ऐसे फोन की झलक मिलती है जिसमें अंडर डिस्प्ले कैमरा नज़र आता है और इसके चारों ओर रिंग ग्लो होता रहता है।

ऐसा प्रतीत होता है कि फोन फुल-स्क्रीन डिज़ाइन के साथ आएगा। किनारों पर बेहद ही पतले बेज़ल होंगे। वॉल्यूम बटन को बायीं तरफ जगह मिलेगी। वहीं, पावर बटन दायीं तरफ है। सेल्फी सेंसर के ऊपर पिक्सल आम तौर पर डिस्प्ले वाला काम करेंगे। लेकिन फ्रंट कैमरा कैमरा एक्टिवेट होते ही इसके चारों ओर रिंग ग्लो करने लगेगा।

फिलहाल, यह साफ नहीं है कि अंडर डिस्प्ले कैमरे के साथ आने वाला Oppo का यह फोन कंपनी की फाइंड सीरीज़ का हिस्सा होगा। या फिर कंपनी नई सीरीज़ का ही आगाज़ करेगी। इसके लिए हमें थोड़ा इंतज़ार करना होगा। कंपनी 26 जून को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस शंघाई में इस खास तकनीक से पर्दा उठा लेगी।

Oppo अकेली कंपनी नहीं है जिसने अंडर-डिस्प्ले कैमरा तकनीक में रुचि दिखाई है। Xiaomi और Honor ने भी पहले ही खुलासा किया था कि वे इस खास डिज़ाइन वाले फोन पर काम कर रहे हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Under Display Camera
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »