OPPO Reno2 Blast: WhatsApp चलाते हुए अचानक मोबाइल में हुआ ब्लास्ट, कंपनी ने नकारा!

यूजर ने दावा किया है कि इस घटना के बाद उसने इस तरह की रिपोर्ट की गई कई अन्य शिकायतों का भी पता लगाया है और साथ ही उसने कंपनी से फोन के बैच में निर्मित अन्य मॉडल की जांच करने का अनुरोध भी किया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 जुलाई 2022 22:42 IST
ख़ास बातें
  • यूजर ने दावा किया है कि WhatsApp चलाते हुए उसके फोन में अचानक ब्लास्ट हुआ
  • ग्राहक सेवा की ओर से संतोषजनक कार्रवाई न होने की शिकायत
  • OPPO ने कहा "फोन में ब्लास्ट नहीं हुआ, बल्कि बाहरी हिस्सा डैमेज हुआ है"

घटना की जानकारी बेंगलुरु रहने वाले एक यूजर ने ट्वीट के जरिए दी है

Photo Credit: Twitter (@vamshi6421)

OPPO Reno2 स्मार्टफोन में कथित तौर पर आग लगने का एक मामला सामने आया है। ट्विटर पर एक यूजर ने दावा किया है कि उसके स्मार्टफोन में अचानक आग लग गई। मामला इस महीने की शुरुआत में रिपोर्ट किया गया है। यूजर ओप्पो के ग्राहक सेवा से भी खासा नाराज मालूम पड़ता है, क्योंकि उनका कहना है कि कई हफ्ते बीत जाने के बाद भी OPPO को इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

Vamshi (@vamshi6421) ने ट्वीट के एक लंबे थ्रेड के जरिए उनके कथित OPPO Reno2 स्मार्टफोन में आग लगने और ग्राहक सेवा की ओर से संतोषजनक कार्रवाई न होने की शिकायत के बारे में बताया। थ्रेड की शुरुआत करते हुए बेंगलुरु के रहने वाले यूजर ने बताया कि वह अपने OPPO Reno2 (256GB वेरिएंट) पर WhatsApp ऐप को इस्तेमाल कर रहा था, जब अचानक उसके फोन लपटे निकलनी शुरू हुई और फोन में ब्लास्ट हो गया।
Advertisement
 

ट्वीट के अनुसार हादसा 22 जून को बेंगलुरु के इंद्रानगर में हुआ। यूजर का दावा है कि ब्लास्ट के समय उसका फोन चार्जिंग में नहीं था। ट्वीट का ये थ्रेड 6 जुलाई का है। इसके बाद यूजर ने 7 जुलाई को अन्य ट्वीट के जरिए अपने फोन की तस्वीरें भी शेयर की, जिसमें फोन की बैक साइड दिखाई गई है। इन तस्वीरों में फोन का बैक पैनल आग के कारण पूरी तरह से जला हुआ दिखाई दे रहा है। एक तस्वीर से ऐसा प्रतीत होता है कि ये तस्वीरें OPPO के सर्विस सेंटर में ली गई हैं। 
 

इसके बाद यूजर ने 8 जुलाई को OPPO द्वारा मिला जवाब शेयर किया, जिसमें कंपनी ने कहा है कि "मोबाइल फोन के इंटरनल हिस्से सचमुच में नहीं जले हैं, बल्कि फोन का बाहरी हिस्सा ही डैमेज हुआ है। ऐसे में हम इसे ब्लास्ट केस के रूप में नहीं मान ले सकते हैं।"
Advertisement

यूजर ने दावा किया है कि इस घटना के बाद उसने इस तरह की रिपोर्ट की गई कई अन्य शिकायतों का भी पता लगाया है और साथ ही उसने कंपनी से फोन के बैच में निर्मित अन्य मॉडल की जांच करने का अनुरोध भी किया है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth performance
  • Decent battery life
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Voices on calls sound hollow
  • Bloatware and spammy notifications
  • Slightly expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, OPPO Reno2 Blast, OPPO Reno 2 Blast, Oppo Reno 2
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.