Oppo Reno में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल कैमरा होने का दावा

Oppo ने हाल ही में अपने सब-ब्रांड Reno से पर्दा उठाया था। इस दौरान जानकारी दी गई थी कि इस सब-ब्रांड का पहला फोन 10 अप्रैल को लॉन्च होगा। अब इस फोन के बारे में जानकारी इंटरनेट पर लीक हुई है।

Oppo Reno में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल कैमरा होने का दावा

Oppo Reno में होंगे खास कैमरा फीचर

ख़ास बातें
  • 6.4 इंच की स्क्रीन हो सकती है Oppo Reno में
  • Oppo Reno में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा
  • फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा ओप्पो रेनो में
विज्ञापन
Oppo ने हाल ही में अपने सब-ब्रांड Reno से पर्दा उठाया था। इस दौरान जानकारी दी गई थी कि इस सब-ब्रांड का पहला फोन 10 अप्रैल को लॉन्च होगा। अब Oppo Reno के बारे में जानकारी इंटरनेट पर लीक हुई है। इस फोन को सिंगापुर के IMDA डेटापबेस और Bluetooth SIG साइट पर लिस्ट किया गया है। Oppo Reno का वीडियो टीज़र भी लीक हुआ है। जानकारी मिली है कि Reno का ब्रांड का पहला फोन 10x लॉसलेस ज़ूम लेंस के साथ आएगा जिसे MWC 2019 में लॉन्च किया गया था।
 

Oppo Reno स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

IMDA पर CPH1917 मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ है। जानकारी मिली है कि यह मार्केट में Oppo Reno के नाम से आएगा। नाम के अलावा IMDA लिस्टिंग से और कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। Bluetooth SIG साइट ने चुनिंदा स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक किए हैं। यहां भी फोन को CPH1917 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह कलरओएस 6.0 पर चलेगा और इसमें 6.4 इंच की स्क्रीन होगी। फोन को स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल रियर सेंसर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ 5.0 और वाई-फाई 802.11एसी शामिल हैं। दोनों ही लिस्टिंग के बारे में जानकारी MySmartPrice द्वारा दी गई।

चीनी टिप्सटर स्टार यूनीवर्स ने इस फोन का वीडियो टीज़र लीक किया है। इससे फोन में पेरीस्कोप स्टाइल वाले लेंस इंटिग्रेशन का इशारा मिला। टीज़र में फोन का पिछला हिस्सा नज़र आ रहा है। यहां ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप साफ नज़र आ रहा है जिसमें एक वर्ग के आकार वाला लेंस है। यह इशारा है कि Oppo Reno में Oppo पेरीस्कोप लेंस को इंटीग्रेट करेगी और इसके अलावा 10x लॉसलेस ज़ूम टेक्नोलॉजी को भी उतारा जाएगा। टीज़र से यह भी साफ है कि ट्रिपल कैमरा सेटअप वर्टिकल पोज़ीशन में है।

मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस इवेंट में Oppo ने जानकारी दी थी कि 10x लॉसलेस ज़ूम टेक्नोलॉजी अब मार्केट के लिए तैयार है। इसे 2019 की दूसरी तिमाही वाले स्मार्टफोन का हिस्सा बनाया जाएगा। संभव है कि Oppo इस टेक्नोलॉजी को Oppo Reno के साथ पेश करे।

इस फोन को 10 अप्रैल को लॉन्च किया जाना है। इस दौरान ही आधिकारिक जानकारी मिल पाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo Reno, Reno, Oppo Reno Specifications, Oppo
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के फाउंडर्स के खिलाफ फ्रॉड का मामला हुआ खारिज, नहीं मिला कोई सबूत
  2. सिंगल चार्ज में 42 घंटे चलने वाले वायरलेस हेडफोन Unix ने किए लॉन्च, जानें कीमत
  3. IPL की शुरुआत से पहले विदेशी गैर कानूनी गेमिंग ऐप्स का फैला नेटवर्क
  4. 22W चार्जिंग के साथ Ubon ने थ्री-इन-वन चार्जिंग स्टेशन किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A57 5G के साथ नया नवेला Exynos 1680 चिप लॉन्च, दमदार AI और कैमरा परफॉर्मेंस!
  6. अब फोटो से वीडियो बनाएगा Snapchat, AI Clips फीचर लॉन्च, ऐसे करें यूज
  7. Instagram ने जोड़े दो कमाल के फीचर! रील देखने वालों की मौज
  8. Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G, जानें कीमत
  9. Vivo T5 Pro में मिल सकती है 9,020mAh की बैटरी, जल्द होगा भारत में लॉन्च
  10. अब घर बैठे देखें Avatar: Fire and Ash, डेट और OTT प्लेटफॉर्म दोनों कन्फर्म
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »