64MP वाले क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ Oppo Reno 6 4G फोन लॉन्च, ये है कीमत...

Oppo Reno 6 4G की कीमत IDR 5,199,000 (लगभग 26,700 रुपये) है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन आता है। यह फोन स्टैलर ब्लैक और ऑरोरा कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

64MP वाले क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ Oppo Reno 6 4G फोन लॉन्च, ये है कीमत...

स्टैलर ब्लैक और ऑरोरा कलर ऑप्शन में आया है Oppo Reno 6 4G

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 6 में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • ओप्पो रेनो 6 4जी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस है
  • फोन की बैटरी 4,310 एमएएच की है
विज्ञापन
Oppo Reno 6 4G स्मार्टफोन को 5जी वेरिएंट से अलग स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन के साथ इंडोनेशियन मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। ओप्पो रेनो 6 5जी फोन को इस साल मई महीने में लॉन्च किया गया था, वहीं इस फोन का 4जी वेरिएंट न केवल अलग प्रोसेसर से लैस है बल्कि इसमें अलग कैमरा, बैटरी और अन्य स्पेसिफिकेशन मौजूद हैं। ओप्पो रेनो 6 4जी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस है, वहीं Oppo Reno 6 5G फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस था। ओप्पो रेनो 6 4जी फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि फोन का 5जी वेरिएंट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है।
 

Oppo Reno 6 4G price, sale

Oppo Reno 6 4G की कीमत IDR 5,199,000 (लगभग 26,700 रुपये) है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन आता है। यह फोन स्टैलर ब्लैक और ऑरोरा कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इस फोन को Lazada और Shopee जैसी वेबसाइट के साथ-साथ Oppo ऑनलाइन स्टोर के जरिए भी खरीदा जा सकता है।  
 

Oppo Reno 6 4G specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो ओप्पो रेनो 6 4जी फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 पर काम करता है। फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 91.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 410ppi पिक्सल डेंसिटी और 600 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मौजूद है। इसके अलावा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस है, जिसे 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 6 4जी फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 44 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन की बैटरी 4,310 एमएएच की है, जिसके साथ 50W फ्लैश चार्ज Vooc 4.0 सपोर्ट मौजूद है। इस फोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो ओप्पो रेनो 6 4जी में वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एनएफसी और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल हैं। सेंसर में जियोमैग्नेटिक सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप और पेडोमीटर मौजूद हैं। फोन का डायमेंशन 159.1x73.3x7.8mm और वजन 173 ग्राम है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »