OPPO Reno 5 में मिल सकता है 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, और भी जानकारी लीक

Oppo Reno 5 सीरीज़ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दस्तक देगी। साथ ही इस फोन में डुअल-सेल बैटरी दी जाएगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 9 नवंबर 2020 16:17 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 5 सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं तीन फोन
  • सीरीज़ में मिल सकती है 65 वॉट चार्जिंग क्षमता
  • ओप्पो रेनो 5 फोन चार रंगों के विकल्प में दे सकता है दस्तक

OPPO ने इससे पहले Reno 4 सीरीज़ को 65 वॉट फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ पेश किया था

OPPO Reno 5 स्मार्टफोन कथित रूप से 65 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हो सकता है। चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर जाने-माने टिप्सटर ने यह जानकारी सार्वजनिक की है। यही नहीं टिप्सटर ने स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन का भी खुलासा किया है, जिसके मुताबिक यह फोन चार विकल्प में पेश किया जा सकता है। आपको बता दें, OPPO Reno 5 सीरीज़ से संबंधित सबसे पहले जानकारी अगस्त महीने में सामने आई थी। उस समय सामने आया था कि इस सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन शामिल होंगे- Oppo Reno 5, Oppo Reno 5 Pro और Oppo Reno 5 Pro+। इसके अलावा, यह भी कहा गया था कि इस सीरीज़ के स्मार्टफोन 775जी व स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर से लैस होंगे।

टिप्सटर Digital Chat Station ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर जानकारी दी है कि Oppo Reno 5 सीरीज़ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दस्तक देगी। साथ ही इस फोन में डुअल-सेल बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया है कि यह आगामी स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन में पेश किए जा सकते हैं, वो होंगे-  स्टाररी ड्रीम, ऑरोरा ब्लू, मूनलाइट ब्लैक और स्टार विश रेड। आपको बता दें, इस लीक की जानकारी सबसे पहले mysmartprice द्वारा दी गई है।

गौरतलब है कि OPPO ने इससे पहले Reno 4 सीरीज़ को 65 वॉट फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ पेश किया था।

आपको बता दें, इससे पहले अगस्त महीने में भी एक लीक सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि ओप्पो रेनो 5 सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन शामिल होंगे, वो होंगे ओप्पो रेनो 5, रेनो 5 प्रो और रेनो 5 प्रो प्लस। उस वक्त कहा गया था कि ओप्पो रेनो 5 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 775जी प्रोसेसर के साथ आएगा, जबकि ओप्पो रेनो 5 प्रो और प्रो प्लस मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर के साथ दस्तक देगा। हालांकि, इसके अलावा सीरीज़ के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई थी।

कहा जा रहा है कि यह सीरीज़ इस साल के अंत तक या फिर अगले साल की शुरुआत में पेश की जा सकती है। हालांकि, OPPO ने इस सीरीज़ की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Goat Sale का आखिरी दिन, Oppo Reno 13 5G मिल रहा ₹5000 सस्ता
  2. Samsung Galaxy M67 में मिल सकता है Exynos चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio और Airtel से आधी कीमत में सरकारी कंपनी दे रही 365 दिनों की वैधता वाला प्लान, डेली 2GB और अनलिमिटेड कॉलिंग
  2. iQOO Z11 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  3. विराट स्मार्टफोन के लिए Lava और Flipkart ने की साझेदारी, भारतीय टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस
  4. Redmi Note 17 Pro लॉन्च होने जा रहा 14 जुलाई को, 9000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  5. BSNL ने लॉन्च किया खास सैटेलाइट फोन, बिना नेटवर्क करेगा काम, कीमत 1 लाख 32 हजार, कौन खरीदेगा?
  6. ₹349 में Wireless Speaker, ₹749 में TWS Earbuds! U&i ने लॉन्च किए कई नए गैजेट्स
  7. AI को सिखानी है बैंकिंग, सैलरी मिलेगी 2 करोड़ रुपये, OpenAI खोज रहा कैंडिडेट
  8. Xiaomi SkyNomad इंटेलिजेंट लार्ज-स्पेस SUV सीरीज पेश, कार बन जाएगी दूसरा घर
  9. Xiaomi ने नई वाशिंग मशीन Mijia Pro 10kg की लॉन्च, AI असिस्टेंट के साथ एडवांस वाशिंग फीचर से लैस, जानें कीमत
  10. Oppo Reno16, Reno16c की पहली सेल आज से, डिस्काउंट पर खरीदने का मौका, देखें सभी ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.