Oppo Reno 4 Pro को सितंबर सिक्योरिटी पैच के साथ नए अपडेट मिलने की खबर

Oppo Reno 4 Pro के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 34,990 रुपये है।

Oppo Reno 4 Pro को सितंबर सिक्योरिटी पैच के साथ नए अपडेट मिलने की खबर

Oppo India ने फिलहाल अपडेट वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया है

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 4 Pro का बिल्ड नंबर CPH2109_11_A.17 है
  • लेटेस्ट अपडेट कैमरा और परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट्स लेकर आया है
  • ओप्पो रेनो 4 प्रो भारत में जुलाई के अंत में लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
Oppo Reno 4 Pro ग्लोबल वेरिएंट को कथित तौर पर नया अपडेट मिलना शुरू हो गया है, जो कि लेटेस्ट सितंबर सिक्योरिटी पैच के साथ कैमरा इम्प्रूवमेंट्स लेकर आया है। ओप्पो रेनो 4 प्रो और Oppo Reno 4 स्मार्टफोन जून महीने में चीन में लॉन्च किए गए थे, हालांकि ओप्पो रेनो 4 प्रो भारत में जुलाई के अंत में लॉन्च किया गया था। प्रो वेरिएंट के लिए ज़ारी हुआ लेटेस्ट अपडेट बिल्ड नंबर CPH2109_11_A.17 के साथ आया है, हालांकि Oppo India ने अब-तक इस अपडेट के फर्मवेयर वर्ज़न को वेबसाइट पर अपडेट नहीं किया है।
 

Oppo Reno 4 Pro CPH2109_11_A.17 update

GMSAren की रिपोर्ट के अनुसार, Oppo Reno 4 Pro स्मार्टफोन के ग्लोबल वेरिएंट को सितंबर सिक्योरिटी पैच के साथ लेटेस्ट अपडेट मिलना शुरू हो गया है, जिसका बिल्ड नंबर CPH2109_11_A.17 है। पब्लिकेशन द्वारा साझा किए चेंजलॉग के मुताबिक, यह अपडेट इम्प्रूव कैमरा इफेक्ट्स और यूज़र एक्सपीरियंस के साथ आया है। इसके अलावा यह अपडेट सिस्टम परफोर्मेंस और सिस्टम स्टेब्लिटी में भी सुधार लेकर आया है। इसके साथ ही ओप्पो रेनो 4 प्रो को इस अपडेट में लेटेस्ट सितंबर 2020 सिक्योरिटी पैच भी प्राप्त हुआ है।

बताया गया है कि भारत में यह अपडेट स्टैज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है और ओप्पो इंडिया की वेबसाइट ने इस लेटेस्ट फर्मवेयर को फिलहाल वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया है। Gadgets 360 ने इस संबंध में ओप्पो से संपर्क साधा है, जैसे ही हमें जवाब मिलेगा हम इस लेख के जरिए आपको अपडेट कर देंगे।

आपको यह अपडेट प्राप्त हुआ है यह जांचने के लिए आप मैनुअली अपने ओप्पो रेनो 4 प्रो की सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट देख सकते हैं। जैसे कि हमने बताया ओप्पो इंडिया ने फिलहाल इस अपडेट को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया है, जो ऐसे में आप मैनुअली इस अपडेट को इंस्टॉल नहीं कर सकते।
 
 

Oppo Reno 4 Pro price in India, specifications

ओप्पो रेनो 4 प्रो के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 34,990 रुपये है।

इस फोन में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) 3डी बॉर्डरलेस सेंस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इसके अलावा, फोन में आपको क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा और सेल्फी के लिए सिंगल होल-पंच डिज़ाइन दिया गया है। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है, जिसमें 65 वॉट SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग दी गई है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Incredibly slim and light
  • 65W fast charging
  • Crisp AMOLED display
  • Solid battery life
  • Decent selfie camera
  • कमियां
  • Average rear cameras
  • Underpowered SoC, for the price
  • Expensive
डिस्प्ले6.50 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »