Oppo Reno 4 Pro अब नए अवातर में, महेंद्र सिंह धोनी के ऑटोग्राफ के साथ

लॉन्च ऑफर की बात करें, तो Oppo Reno 4 Pro Galactic Blue एडिशन खरीदारी करने पर SBI क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड पर 2,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त होगा, वहीं 7 महीने की एक्सटेंडेड वॉरंटी भी मिलेगी।

Oppo Reno 4 Pro अब नए अवातर में, महेंद्र सिंह धोनी के ऑटोग्राफ के साथ

Oppo Reno 4 Pro Galactic Blue एडिशन की कीमत भारत में 34,990 रुपये है

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 4 Pro Galactic Blue में भी मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • ओप्पो रेनो 4 प्रो गैलेक्टिक ब्लू एडिशन की सेल 24 सितंबर को शुरू होगी
  • ओप्पो रेनो 4 प्रो गैलेक्टिक ब्लू एडिशन के बैक पैनल पर मौजूद है धोनी का सा
विज्ञापन
Oppo Reno 4 Pro Galactic Blue एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया गया, जो कि बैक पैनल के अलग-से डिज़ाइन और भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के ऑटोग्राफ से लैस है। जी हां, Oppo ने नए फोन को प्रमोट करने के लिए धोनी को उतारा है, जो कि Oppo Reno 4 Pro का ही नया वेरिएंट हैं। यह स्मार्टफोन कस्टमाइज़ बॉक्स के साथ आता है, जिसमें “MS Dhoni” की ब्रांडिंग दी गई है, खास बात यह है कि इस पर महेंद्र सिंह धोनी का ऑटोग्राफ भी मौजूद है। ओप्पो रेनो 4 प्रो गैलेक्टिक ब्लू एडिशन IPL 2020 टूर्नामेंट के बीच लॉन्च किया गया है, जिसके प्रमुख खिलाड़ियों में धोनी भी मौजूद है।
 

Oppo Reno 4 Pro Galactic Blue edition price in India, launch offers

ओप्पो रेनो 4 प्रो गैलेक्टिक ब्लू एडिशन की कीमत भारत में 34,990 रुपये है, जो कि इसके रेगुलर Oppo Reno 4 Pro की कीमत के समान ही है। इस फोन को आप Flipkart के माध्यम से खरीद सकते हैं, जिसकी सेल 24 सितंबर गुरुवार से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर की बात करें, तो Oppo Reno 4 Pro Galactic Blue एडिशन खरीदारी करने पर SBI क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड पर 2,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त होगा, वहीं 7 महीने की एक्सटेंडेड वॉरंटी भी मिलेगी। इसके अलावा इस फोन पर 9 महीने तक के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प मिलेगा।

अन्य ऑफर की बात करें, तो पहले 500 लकी ग्राहकों को Oppo Reno 4 Pro Galactic Blue एडिशन खरीदने पर स्पेशल गिफ्ट बॉक्स दिया जाएगा।
 
 

Oppo Reno 4 Pro Galactic Blue edition specifications

स्पेसिफिकेशन के मामले में ओप्पो रेनो 4 प्रो गैलेक्टिक ब्लू एडिशन बिल्कुल रेगुलर मॉडल की तरह ही है। यह फोन भी डुअल-सिम को सपोर्ट करता है और इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) 3डी बॉर्डरलेस सेंस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम मौज़ूद हैं। फोन में मल्टी कूलिंग सिस्टम है जो ग्रेफाइट ट्यूब, ग्रेफाइट शीट और कॉपर फॉयल का इस्तेमाल कर फोन की गर्मी कम करता है।

फोटो और वीडियो के लिए इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। एफ/ 1.7 लेंस के साथ Sony IMX586 सेंसर दिया गया है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस है। कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स दिए गए हैं। एक मैक्रो शूटर है और दूसरा मोनो शूटर। इसके अलावा 32 मेगापिक्सल का Sony IMX616 सेल्फी कैमरा है।

Oppo ने फोन में एआई कलर पोर्ट्रेट, नाइट फ्लेयर पोर्ट्रेट और अल्ट्रा डार्क मोड जैसे कैमरा फीचर दिए हैं।

इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद है।

ओप्पो रेनो 4 प्रो गैलेक्टिक ब्लू एडिशन की बैटरी 4,000 एमएएच की है। य़ह 65W SuperVOOC 2.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। इसमें सुपर पावर सेविंग मोड पहले से इंस्टॉल है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160.2x73.2x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 161 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Incredibly slim and light
  • 65W fast charging
  • Crisp AMOLED display
  • Solid battery life
  • Decent selfie camera
  • कमियां
  • Average rear cameras
  • Underpowered SoC, for the price
  • Expensive
डिस्प्ले6.50 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »