Oppo Reno 3 का ग्लोबल वेरिएंट चार रियर कैमरों के साथ 16 मार्च को होगा लॉन्च

Oppo Sri Lanka के फेसबुक पेज के मुताबिक, ओप्पो रेनो 3 बेहतरीन डिज़ाइन के साथ आएगा और यह 16 मार्च को लॉन्च होगा।

Oppo Reno 3 का ग्लोबल वेरिएंट चार रियर कैमरों के साथ 16 मार्च को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • ओप्पो रेनो 3 के इस वेरिएंट में हीलियो पी90 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद
  • 4,025 एमएएच बैटरी हो सकती है Oppo Reno 3 के ग्लोबल वेरिएंट में
  • Oppo Reno 3 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
विज्ञापन
Oppo Reno 3 के ग्लोबल वेरिएंट को श्रीलंकाई मार्केट में 16 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी कंपनी ने फेसबुक पोस्ट के ज़रिए दी। पोस्ट में एक छोटा सा टीज़र भी है। इससे फोन के क्वाड रियर कैमरा सेटअप और ऑरोरा ब्लू वेरिएंट की झलक मिली है। इसके लिए ‘#StayClearInEveryShot' हैशटैग का इस्तेमाल हुआ है जो रियर कैमरे और सेल्फी कैमरे की क्षमता की ओर इशारा है। इससे पहले ओप्पो रेनो 3 के कैमरा हार्डवेयर के बारे में जानकारी इंटरनेट पर लीक हुई थी। यह ओप्पो रेनो 3 का ग्लोबल वेरिएंट होगा। Oppo का यह स्मार्टफोन चीनी मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुका है।

Oppo Sri Lanka के फेसबुक पेज के मुताबिक, ओप्पो रेनो 3 बेहतरीन डिज़ाइन के साथ आएगा और यह 16 मार्च को लॉन्च होगा। इस वीडियो में कुछ भी साफ नहीं है। लेकिन आकर्षण का केंद्र कैमरा परफॉर्मेंस है। हाल ही में लीक हुई जानकारियों की मानें तो Oppo Reno 3 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 2 मेगापिक्सल का मोनो कैमरा है। सेल्फी कैमरा 44 मेगापिक्सल का होगा। बीते साल दिसंबर महीने में लॉन्च किए गए ओप्पो रेनो 3 के चीनी वेरिएंट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मोनो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है। फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का है।

फोन के चीनी वेरिएंट में MediaTek Dimesity 1000L चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है, जबकि ओप्पो रेनो 3 के इस वेरिएंट में मीडियाटेक हीलियो पी90 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। चीनी वेरिएंट 5जी सपोर्ट के साथ आया था। लेकिन ग्लोबल वेरिएंट में यह फीचर नहीं हो सकता है। ग्लोबल वेरिएंट में भी 4,025 एमएएच बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।

ओप्पो रेनो 3 तो अभी लॉन्च नहीं हुआ है। लेकिन भारतीय मार्केट में Oppo Reno 3 Pro वेरिएंट 29,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हो चुका है। फोन का 256 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट 32,990 रुपये का है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo Reno 3, Oppo Reno 3 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »