Oppo Reno 2F की बिक्री भारत में शुरू, जानें ऑफर्स

Oppo Reno 2F Sale: ओप्पो रेनो 2एफ सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। जानें Oppo ब्रांड के इस लेटेस्ट हैंडसेट के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।

Oppo Reno 2F की बिक्री भारत में शुरू, जानें ऑफर्स

Oppo Reno 2F Price in India: ओप्पो रेनो 2एफ की कीमत है 25,990 रुपये

विज्ञापन
Oppo Reno 2F Sale: ओप्पो रेनो 2एफ भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। याद करा दें कि Oppo Reno 2F के साथ Oppo Reno 2 और Oppo Reno 2Z स्मार्टफोन को भी भारतीय बाजार में उतारा गया था। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ओप्पो रेनो 2एफ सेल Amazon पर होगी। अहम खासियतों की बात करें तो Oppo ब्रांड का यह लेटेस्ट हैंडसेट चार रियर कैमरे, मीडियाटेक हीलियो पी70 (MT6771V) प्रोसेसर, 19.5:9 एमोलेड डिस्प्ले, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। अगर आप भी Oppo Reno 2F खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आइए अब आपको हैंडसेट की कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Oppo Reno 2F price in India, ऑफर्स

ओप्पो रेनो 2एफ की कीमत 25,990 रुपये तय की गई है। इस दाम में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। फोन स्काई व्हाइट और लेक ग्रीन रंग में उपलब्ध होगा। हैंडसेट की बिक्री अमेज़न इंडिया और ऑफलाइन स्टोर पर होगी। Oppo Reno 2F के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई और एक्सचेंज डिस्काउंट की सुविधा उपलब्ध है।

SBI क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर न्यूनतम 3,000 रुपये की खरीदी पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट (2,000 रुपये तक) मिलेगा। Oppo Reno 2 और Oppo Reno 2Z पिछले महीने ही बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिए गए थे और इनकी कीमत क्रमश: 36,990 रुपये और 29,990 रुपये है। इसका मतलब Oppo Reno 2 Series के अंतर्गत लॉन्च किए गए तीनों हैंडसेट में ओप्पो रेनो 2एफ किफायती वेरिएंट है।
 

Oppo Reno 2F specifications

ओप्पो रेनो 2एफ में 6.53 इंच (1,080 x 2,340 पिक्सल) का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो की बात करें तो यह 91.6 प्रतिशत है। फोन के फ्रंट एवं बैक पैनल पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर से लैस है।

अब बात हैंडसेट के रैम और स्टोरेज की। ओप्पो रेनो 2एफ का एक ही वेरिएंट उतारा गया है जो 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो वूक 3.0 फ्लैश चार्ज तकनीक से लैस है। ओप्पो रेनो 2 सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोन की तरह सिक्योरिटी के लिए ओप्पो रेनो 2एफ में भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

अब बात कैमरा सेटअप की। ओप्पो रेनो 2एफ में चार रियर कैमरे दिए गए हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो Samsung ISOCELL GM1 सेंसर से लैस है, 119 डिग्री एंगल ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा मिलेगा। कैमरा फीचर्स की बात करें तो एआई ब्यूटी, अल्ट्रा नाइट 2.0 मोड के साथ एंबियंट लाइट मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी70
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1,080x2,340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »